Home
News

iPhone 17 Pro और Pro Max पर लेटेस्ट अपडेट, जानिए एक्सपेक्टेड प्राइस और फीचर्स

Apple इस साल सितंबर में अपनी मचअवेटेड iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज 8 से 10 सितंबर 2025 के बीच पेश की जाएगी। इस बार कंपनी के फोकस में खासतौर से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max होंगे, जिनमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Apple के इन नए मॉडल्स को लेकर मार्केट में पहले से ही काफी चर्चा है। आइए इस सीरीज के बारे में सबकुछ जान लेते हैं।

iPhone 17 Pro और Pro Max पर लेटेस्ट अपडेट

iPhone 17 एक्सपेक्टेड प्राइस

Bloomberg के एनालिस्ट मार्क गुरमैन के अनुसार, iPhone 17 सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,45,990 रुपये जबकि Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है। अमेरिका में ये डिवाइसेज क्रमशः $1199 और $1499 की कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं। वहीं दुबई में इनकी कीमत AED 4403 और AED 5299 रहने की संभावना है।

डिजाइन

iPhone 17 Pro और Pro Max के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें रेक्टैंगुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें तीन कैमरे बाईं ओर लगे होंगे। साथ ही एपल का लोगो थोड़ा नीचे शिफ्ट किया जाएगा, जिससे लुक और भी प्रीमियम लगेगा। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो दोनों मॉडल्स व्हाइट, ब्लैक, डार्क ब्लू, ऑरेंज और ग्रे रंगों में उपलब्ध होंगे।

कैमरा सेटअप

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इन दोनों iPhones में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी लेंस, अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा, iPhone 17 Pro सीरीज में ProMotion OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलेगा।

परफॉर्मेंस और चिपसेट

परफॉर्मेंस के लिहाज से, दोनों डिवाइसेज में एपल का नया A19 Pro चिपसेट और 12GB RAM होगी। स्टोरेज की शुरुआत 256GB से होगी। बैटरी पर भी खास ध्यान दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि यह पहले से बेहतर बैकअप देगी। कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro और Pro Max Apple यूजर्स के लिए एक शानदार अपग्रेड साबित हो सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X