Home
News

iPhone 17 Pro पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कीमत, कलर ऑप्शन, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

Apple जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 17 को लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज की लॉन्चिंग 8 से 10 सितंबर 2025 के बीच होगी।

एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि 9 सितंबर 2025 को iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max ग्लोबल और भारतीय बाजार में एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 17 Pro पर लेटेस्ट अपडेट

कीमत और कलर ऑप्शन

iPhone 17 Pro भारत में करीब 1,45,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। कंपनी इस बार फोन को 5 कलर में पेश करेगी। ब्लैक, ग्रे, वाइट, ऑरेंज और डार्क ब्लू। कुछ लीक्स में यह भी कहा गया है कि एक नया कलर ऑप्शन भी इस बार लेकर आ सकती है।

डिजाइन और कैमरा

iPhone 17 Pro में इस बार बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में रेकटैंगुलर कैमरा आइलैंड दिया जाएगा, जो कोने से कोने तक फैला होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। फ्रंट कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है और अब इसमें 24MP सेल्फी कैमरा होगा।

स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro में 6.3-इंच ProMotion OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Apple A19 Pro चिपसेट और 12GB रैम दी जाएगी। स्टोरेज की बात करें तो फोन का बेस वेरिएंट 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

कुल मिलाकर, लीक और रिपोर्ट्स से साफ है कि Apple iPhone 17 Pro डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों मामलों में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा और यह कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल iPhone साबित हो सकता है।

फिलहाल, कंपनी ने सीरीज की सटीक लॉन्च डेट को लेकर खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज सितंबर के दूसरे महीने में ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X