Home
News

iPhone 17 Pro Max पर लेटेस्ट अपडेट, जानिए कितनी होगी कीमत

Apple iPhone 17 सीरीज अब लॉन्च के बेहद करीब है और हमेशा की तरह इस बार भी इसके फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro Max को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार Apple अपने नए फोन में फ्रेश डिजाइन, नए कलर ऑप्शन्स, ज्यादा पावरफुल चिपसेट और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं iPhone 17 Pro Max से जुड़ी अब तक की सभी डिटेल्स।

iPhone 17 Pro Max पर लेटेस्ट अपडेट

iPhone 17 Pro Max का डिजाइन

नए iPhone 17 Pro Max में बड़ा रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड देखने को मिल सकता है, हालांकि सेंसर का ट्रायएंगुलर अरेंजमेंट पहले जैसा ही होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक LiDAR सेंसर और फ्लैश दाईं ओर शिफ्ट हो सकते हैं।

एक और बड़ा बदलाव Apple लोगो की पोजीशन में हो सकता है, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में थोड़ा नीचे किया जा सकता है। खास बात यह है कि Apple इस बार टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फोन हल्का भी होगा और ड्यूरेबिलिटी भी बनी रहेगी।

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 6.9 इंच का Super Retina स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ

प्रोसेसर: लेटेस्ट Apple A19 Pro चिप, जो अगली पीढ़ी की AI फीचर्स को सपोर्ट करेगी

परफॉर्मेंस: ज्यादा RAM और बड़ा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद

स्टोरेज: विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्ध

iPhone 17 Pro Max का कैमरा

Apple इस बार कैमरा सेक्शन में भी बड़ा अपग्रेड देने वाला है।

रियर कैमरा सेटअप

  • 48MP मेन सेंसर
  • 48MP अल्ट्रावाइड लेंस
  • 48MP नया टेलीफोटो सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 24MP अपग्रेडेड सेल्फी/FaceTime कैमरा

iPhone 17 Pro Max की लॉन्च डेट और कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को लॉन्च करेगा और इसकी सेल्स 19 सितंबर 2025 से शुरू हो सकती हैं। कीमत की बात करें तो भारत में इसका प्राइस करीब 1,64,900 रुपये से शुरू हो सकता है। इस लाइनअप में बिलकुल नया आईफोन 17 एयर भी आ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X