iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 17 Air में क्या होगा अंतर, लॉन्च से पहले जानें
एपल का iPhone 17 सीरीज इवेंट 9 सितंबर को आयोजित होने वाला है। इस बार कंपनी चार मॉडल पेश करेगी - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max।
इनमें iPhone 17 Pro Max कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा, जबकि iPhone 17 Air कंपनी की नई पेशकश होगी। आइए जानते हैं दोनों फोन में क्या होगा खास और कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर रहेगा।

भारत में कीमत
iPhone 17 Pro Max - 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 1,64,990 रुपये हो सकती है।
iPhone 17 Air - 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 99,999 रुपये रहने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि 12GB RAM सिर्फ Pro मॉडल्स तक सीमित रहेगी।
iPhone 17 Pro Max Vs iPhone 17 Air: कैमरा
iPhone 17 Pro Max - ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
- 48MP प्राइमरी सेंसर
- 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
iPhone 17 Air - सिंगल 48MP प्राइमरी कैमरा।
- दोनों ही डिवाइस में 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
डिजाइन
iPhone 17 Pro Max - नए कैमरा आइलैंड के साथ आएगा, जो फोन के लगभग एक-तिहाई हिस्से को कवर करेगा। इसके अलावा Apple लोगो की पोजिशन भी थोड़ी ऊपर शिफ्ट की जाएगी।
iPhone 17 Air - पिक्सल-स्टाइल कैमरा आइलैंड मिलेगा, जो किसी भी iPhone में पहली बार होगा। कहा जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy S25 Edge को पछाड़कर दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बन सकता है।
स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 Pro Max - Apple A19 Pro चिपसेट, 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
iPhone 17 Air - Apple A19 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।
दोनों ही फोन में ProMotion OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। iPhone 17 Air सबसे ज्यादा अपने स्लिम डिजाइन की वजह से चर्चा बटोर रहा है। इसे कंपनी अपने प्लस मॉडल से रिप्लेस कर रही है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज से हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications