iPhone 18: फोल्डेबल डिजाइन और 2nm A20 चिप की आहट, 2026 में कैसे बदल जाएगा आईफोन का खेल?
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple iPhone का नाम सिर्फ एक स्मार्टफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इनोवेशन और प्रीमियम लाइफस्टाइल का प्रतीक बन चुका है। हर साल लॉन्च होने वाला नया आईफोन न सिर्फ दुनियाभर के यूजर्स में उत्सुकता जगाता है, बल्कि टेक इंडस्ट्री में ट्रेंड भी सेट करता है।
iPhone 17 सीरीज लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है कि अब चर्चाओं का बाजार iPhone 18 को लेकर गर्म हो चुका है। लीक और रिपोर्ट्स बता रही हैं कि आने वाले साल में एप्पल बड़ा दांव खेलने वाला है-चाहे वो 2nm A20 चिप हो, फोल्डेबल आईफोन की एंट्री हो या फिर डिजाइन में होने वाले बड़े बदलाव।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स (लीक्ड रिपोर्ट्स)
iPhone 18 में कंपनी नया A20 चिपसेट देने की तैयारी में है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह मौजूदा iPhone 17 में मौजूद A19 (3nm) चिप से कहीं ज्यादा पावरफुल और पावर-एफिशिएंट होगा।
डिस्प्ले साइज पहले जैसा ही रहेगा-6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट।
डिजाइन में Apple इस बार बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी Dynamic Island को और छोटा करते हुए नैरो पिल-शेप कटआउट ला सकती है, जिससे स्क्रीन का ज्यादा हिस्सा यूज़र्स को मिलेगा।
iPhone 16 में आया Camera Control बटन भी अब नया रूप ले सकता है। इसमें सिर्फ प्रेशर-ओनली डिटेक्शन होगा, जिससे टैप, प्रेस और स्वाइप जैसी कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी।
लॉन्च डेट और कीमत (भारत में)
- प्रसिद्ध Apple एनालिस्ट मिंग-ची कूओ के मुताबिक iPhone 18 सीरीज़ की लॉन्चिंग दो हिस्सों में हो सकती है।
- iPhone 18 Pro, Pro Max, फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 को सितंबर 2026 में पेश किया जाएगा।
- जबकि iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की शुरुआत में लाया जा सकता है।
भारत में कीमत को लेकर भी अच्छी खबर है। कंपनी दाम में कोई खास बदलाव नहीं करने वाली है। ऐसे में iPhone 18 की शुरुआती कीमत लगभग ₹82,900 रहने की उम्मीद है।
यानी 2026 में आने वाला iPhone 18 सिर्फ एक अपग्रेड नहीं बल्कि "भविष्य की झलक" हो सकता है। खासकर फोल्डेबल मॉडल और नए A20 चिप की वजह से यह लॉन्च पूरी टेक इंडस्ट्री के लिए माइलस्टोन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








