Home
News

iPhone 18 Pro को मिलेगा नया डिजाइन, दमदार A20 Pro चिप और सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट

iPhone 17 Pro के लॉन्च को जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। वैसे ही नेक्स्ट जेन Apple iPhone 18 Pro को लेकर खबरें आ रही हैं। इस अपकमिंग मॉडल के बारे में इंटरनेट पर तमाम तरह की रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। इसमें परफॉर्मेंस और कैमरा बूस्ट के साथ डिजाइन में अपग्रेड मिलने की बात कही गई है।

इस iPhone में नया मॉडेम और चिप कुछ नए कलर ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं। इस लाइनअप के बारे में क्या-क्या सामने आया है। हम यहां बताने वाले हैं विस्तार से।

iPhone 18 Pro को मिलेगा नया डिजाइन और A20 Pro चिप
Photo Credit:

iPhone 18 Pro लीक रिपोर्ट्स

अपकमिंग iPhone 18 Pro मॉडल में इंटरनल और फंक्शनल अपग्रेड्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में रियर कैमरा प्लेटू डिजाइन बरकरार रहेगा, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और 6.3-इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। हालांकि, डिवाइस के फ्रंट डिजाइन में बदलाव होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि स्क्रीन के ऊपरी-बाएं कोने में फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, साथ ही इसमें अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है।

कैमरा अपग्रेड्स

कैमरा सेगमेंट में Apple कथित तौर पर कम से कम एक रियर कैमरा के लिए वैरिएबल अपर्चर सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है। इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर फोटोग्राफी संभव हो पाएगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18 Pro मॉडल्स में A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जिसे TSMC की 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बनाया जाएगा।

कनेक्टिविटी भी Apple का एक बड़ा फोकस एरिया रहने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 5G और LTE के लिए अपना इन-हाउस C1X या C2 मॉडेम इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा, Apple का नया कस्टम कनेक्टिविटी चिप भी मिल सकता है, जो Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और Thread को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, डिवाइस में सैटेलाइट के जरिए वेब ब्राउजिंग की सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे Apple की सैटेलाइट-बेस्ड सर्विसेज सिर्फ इमरजेंसी तक सीमित नहीं रहेंगी।

iPhone 18 Pro लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro को iPhone 18 Pro Max और लंबे समय से चर्चित iPhone Fold के साथ अगले साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल Apple ने इस अपकमिंग लाइनअप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X