Home
News

iPhone 18 Pro Max मचाएगा धमाल! मिलेगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन; परफॉर्मेंस भी होगी बूस्ट

Apple की iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद अब अगली जनरेशन के iPhone 18 Pro Max को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी के अगले फ्लैगशिप मॉडल के डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसर को लेकर कई अहम डिटेल लीक हुई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस बार अपने यूजर्स को कुछ बिल्कुल नया और सरप्राइजिंग फीचर्स देने की तैयारी में है। नेक्स्ट जेन आईफोन मॉडल के बारे में क्या पता चला है। आइए जानते हैं डिटेल में...

iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

कैमरा और स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। माना जा रहा है कि इस बार Apple वैरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी भी जोड़ेगा, जिससे यूजर्स को कैमरा में लाइट कंट्रोल करने का बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी कैमरा कंट्रोल बटन को फिर से डिजाइन कर सकती है। यह बटन कैमरा फंक्शन को और आसान बनाएगा।

परफॉर्मेंस में मिलेगी तगड़ी बूस्ट

परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में नया Apple A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। यह प्रोसेसर अपने पिछले वर्जन की तुलना में काफी तेज AI क्षमता प्रदान करेगा। साथ ही डिस्प्ले में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

डिजाइन और बिल्ड

डिजाइन के लिहाज से Apple इस बार बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में पिछले मॉडल की तुलना में छोटा Dynamic Island दिया जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फोन का बैक पैनल ट्रांसपेरेंट फिनिश में आ सकता है-यह iPhone सीरीज में पहली बार होगा।

इसके अलावा, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी एक नया स्टेनलेस स्टील वेपर चैम्बर भी जोड़ सकती है। सेंसर आइलैंड की पोजिशन हालांकि iPhone 17 Pro Max जैसी ही रहने की उम्मीद है।

कीमत और लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा, जो कंपनी की पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन के जैसा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसी इवेंट में Apple अपने पहले iPhone Fold मॉडल को भी अनवील कर सकता है। भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,59,900 होने की उम्मीद है, जो मौजूदा iPhone 17 Pro Max के समान रहेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X