Home
News

एपल आईफोन 6 की तस्‍वीर हुई लीक, डेवलपर कांफ्रेंस में हो सकता है लांच

By Rahul

खबरें मिल रहीं हैं एपल आईफोन 6 के साथ आईओएस 8 डेवलपर कांफ्रेंस में पेश कर सकता है। सेन फ्रांसिस्‍को के मोसकॉन सेंटर में स्‍टेज पर आईफोन 6 की कुछ तस्‍वीरें प्रेक्‍टिस के दौरान लीक हो गई हैं। नीचे दिए गए वीडियो में स्‍क्रीन पर चल रहे स्‍लाइड शो में सिल्‍वर कलर का आईफोन 6 दिख रहा है जिसके किनारे राउंड शेप में है, लीक आईफोन 6 की तस्‍वीरें देखने में आईपैड से काफी मिलता जुलता है।

वैसे कहा जा रहा है आईफोन 6 में बड़ी स्‍क्रीन होगी साथ ही इसे दो स्‍क्रीन ऑप्‍शन के साथ बाजार में उतारा जाएगा जिसमें से एक वैरियंट में 4.7 इंच की स्‍क्रीन होनी तो दूसरे में 5.5 इंच की स्‍क्रीन लगी होगी। इसके अलावा आईफोन 6 में 1704×960 पिक्‍सल रेटिना स्‍क्रीन सपोर्ट दिया गया होगा। अगर एपल आने वाले 6 हफ्तों में आईफोन 6 लांच करता है तो ये कई लोगों के लिए हैरानी की बात होगी क्‍योंकि पिछली रिपोर्ट की माने तो आईफोन 6 सितंबर के महिने में लांच होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आईफोन 4 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब एपल नए फोन के साथ नया हार्डवेयर भी लांच करेगा।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/HVSryGYWW8k?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X