Apple iPhone का लॉन्च इवेंट शुरू, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
दिग्गज कंपनी Apple ने अपने स्टीव जॉब्स थियेटर में अपना पहला औऱ बेहद खास Apple iPhone लान्च का लाइव इवेंट शुरू हो गया है। बता दें कि ये इवेंट पैसिफिक समय के अनुसार सुबह 10 बजे और भारतीय समयानुसार 10.30 बजे रात से लाइव स्ट्रीम हो रहा है।
इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप यहां देख सकते हैं...
ऐपल वॉच लॉन्च-
ऐपल के लिए ये इवेंट कई मायनों में खास है। ये इवेंट कंपनी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ऐपल पार्क में आयोजित किया गया है। ये कंपनी का भव्य हैड ऑफिस है जो स्टीव जॉब्स थियेटर के नाम से भी जाना जाता है। ये कैलिफोर्निया में है। ऐपल ने इस इवेंट में ऐपल वॉच लॉन्च कर दी है।
कंपनी के मुताबिक ये वॉच लोगों को एक्टिव रखने के लिए डिजाइन की गई है और सीरिज टू के बाद इसकी डिमांड तेजी से बड़ी है। पिछली तिमाही में इसकी पिछली साल की तुलना में बिक्री दुगूनी हुई है। कंपनी के मुताबिक, इस समय ऐपल वॉच दुनिया की नंबर वन स्मार्टवॉच बन चुकी है। ये वॉच यूजर्स के लिए 19 सितंबर से उपलब्ध होगी।

ऐपल 4k HDR टीवी लॉन्च-
इस इवेंट में ऐपल ने स्मार्ट वॉच के अलावा 4k HDR टीवी भी लॉन्च कर दिया है।
अगर ऐपल वॉच के फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच को ऐपल वॉच की थर्ड सीरिज में लॉन्च किया गया है। इस वॉच के जरिए आप कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। एपल वॉच के जरिए यूजर्स 40 मिलियन सॉन्ग स्ट्रीम कर सकते हैं। मतलब ये आपका पर्सनल म्यूजिक सिस्टम भी है। इस वॉच मेंड्यूल कॉर प्रोसेसर है। इसके अलावा सीरिज थ्री में सिरी वॉयस असिस्टेंट भी दिया है।
अगर आपको नहीं पता है, तो बता दें कि ऐपल इस साल सितंबर में दस साल की जर्नी पूरी करने जा रहा है। कंपनी इस एनिवर्सिरी मौके पर अपने फैन्स को कुछ खास पेश करना चाहती है। इस इवेंट में आईफोन का प्रीमियम मॉडल iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus भी लॉन्च कर सकती है। ज्यादा जानकारी और लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।


Click it and Unblock the Notifications








