iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते 'i' का मतलब, बहुत खास है ये एक अक्षर
चाहे आप iPhone यूजर हों या फिर एंड्रॉइड। एक सवाल आपके जेहन में जरूरी आया होगा कि आखिर iPhone, iPad, iMac में i का क्या मतलब है। Apple के आइकॉनिक प्रोडक्ट iPhone में लगा यह छोटा सा 'i' अक्षर बहुत कुछ दर्शाता है।
यह 'i' सिर्फ एक डिवाइस के नाम का हिस्सा नहीं, बल्कि Apple की पूरी डिजिटल फिलॉसफी का निचोड़ है। आज के आर्टिकल में हम इसी की रोचक स्टोरी जानने की कोशिश करेंगे।

'i' की शुरुआत: iPhone से बहुत पहले
iPhone में 'i' का मतलब समझने के लिए आपको थोड़ा पीछे लेकर चलते हैं। यह समय था पहले iPhone लॉन्च से करीब एक दशक पहले। यानी साल 1998, जब स्टीव जॉब्स ने iMac लॉन्च किया था। उस वक्त iMac एक क्रांतिकारी शुरुआत थी, जिसने इंटरनेट को आम लोगों के घरों तक पहुंचाया।
स्टीव जॉब्स ने iMac के लॉन्च इवेंट में 'i' का मतलब समझाया था। दरअसल, iMac इंटरनेट को आसान और सुलभ बनाने के लिए ही डिजाइन किया गया था। यानी इसमें i का मतलब है इंटरनेट.... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। Apple ने अगले कुछ सालों में i को अलग-अलग तरह से परिभाषित किया।
Individual: iMac एक ऐसा कंप्यूटर था जो पर्सनल यूज के लिए डिजाइन किया गया था, न कि केवल बड़े दफ्तरों के लिए। यह हर व्यक्ति के लिए था।
Instruct: यह शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग के लिए भी था।
Inform: जानकारी तक पहुंच बनाने का प्रतीक।
Inspire: यह लोगों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित करने वाला था।

iPhone में 'i': इंटरनेट, इंट्यूशन और इनोवेशन
जब 2007 में स्टीव जॉब्स ने पहले iPhone को दुनिया के सामने पेश किया, तो यह 'i' अपने साथ iMac से मिली विरासत को लेकर आया, लेकिन मोबाइल युग के हिसाब से इसके मायने और गहरे हो गए।
1. Internet: iPhone ने सचमुच इंटरनेट को आपकी जेब में डाल दिया। यह सिर्फ बात करने वाला फोन नहीं था, बल्कि एक ऐसा डिवाइस था जिससे आप कभी भी, कहीं भी वेब ब्राउज कर सकते थे, ईमेल भेज सकते थे और ऐप्स का यूज कर सकते थे।
2. Intuitive: iPhone अपने यूजर इंटरफेस (UI) की सरलता के लिए जाना जाता है। इसका टचस्क्रीन इंटरैक्शन इतना आसान और सरल था कि किसी को भी इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती थी। 'i' ने 'सहज' अनुभव को भी दर्शाया।
3. Individual: iPhone एक पर्सनल डिवाइस था जो हर यूजर की जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता था। ऐप्स, म्यूजिक, तस्वीरें- सब कुछ पर्सनल एक्सपीरियंस का हिस्सा था।
4. Innovation: iPhone अपने समय का एक बड़ा इनोवेशन था। मल्टी-टच डिस्प्ले, ऐप स्टोर का कॉन्सेप्ट और मोबाइल कंप्यूटिंग को फिर से परिभाषित करने की क्षमता, ये सब 'i' के इनोवेशन वाले पहलू को दर्शाते हैं।
5. Integration: यह Apple के इकोसिस्टम में कई सर्विसेज और हार्डवेयर का सहज इंटीग्रेशन भी दर्शाता है।
'i' का भविष्य
आज iPhone में i इतना लोकप्रिय हो चुका है कि यह Apple के ब्रांड का एक अभिन्न अंग बन गया है। iPad, iMac, iPod, iTunes, iCloud- ये सभी Apple प्रोडक्ट्स और सर्विस में 'i' का उपयोग उनकी इंटरनेट- केंद्रित, पर्सनल और इनोवेटिव प्रकृति को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications








