iPhone होगा अब और महंगा! Apple की नई सीरीज में बढ़ सकते हैं दाम; रिपोर्ट में दावा
Apple अपने आने वाले iPhone मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार iPhone की कीमतों में इजाफा डिजाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों के कारण कर सकती है, न कि चीन से आयात पर लगे अमेरिकी टैक्स की वजह से।
बता दें, इन दिनों आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किए जाने की खबरें चल रही हैं, जिसको कई बड़े बदलावों के साथ लाए जाने की बातें चल रही हैं। इसमें कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और खासकर डिजाइन के लिहाज से बहुत कुछ बदल जाएगा।

डिजाइन और फीचर के नाम पर महंगे होंगे iPhone
रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल अपनी नई iPhone सीरीज में कुछ बड़े डिजाइन अपडेट्स और नए फीचर्स शामिल करने जा रहा है। यही वजह है कि कंपनी कीमतें बढ़ाने की सोच रही है। एपल नहीं चाहता कि ग्राहक यह समझें कि कीमतों में यह बढ़ोतरी US-चीन ट्रेड वॉर के चलते हुई है।
क्या भारत में बनेगा अगला iPhone?
एपल के CEO टिम कुक पहले ही इस बात की इच्छा जाहिर कर चुके हैं कि भविष्य में US में बिकने वाले ज्यादातर iPhone भारत में बनाए जाएं। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, भारत अभी तक iPhone Pro जैसे हाई-एंड मॉडल्स को बनाने के लिए जरूरी तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और एफिशिएंसी नहीं रखता।
शेयर में उछाल
जैसे ही यह खबर सामने आई एपल के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में लगभग 7% तक उछल गए। यह दिखाता है कि इन्वेस्टर iPhone की कीमतों में संभावित वृद्धि को एक पॉजिटिव संकेत मान रहे हैं।

अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर से राहत
इस रिपोर्ट के सामने आने से ठीक पहले अमेरिका और चीन ने आपसी सहमति से एक-दूसरे की प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैक्स को कम करने का फैसला किया है। अमेरिका अब चीन से आयात पर लगने वाले कुल 145% टैक्स को घटाकर 30% कर देगा, वहीं चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 125% टैक्स को घटाकर 10% कर देगा। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा, हमने फेंटेनाइल से जुड़े मसले पर भी मजबूत और उपयोगी चर्चा की।


Click it and Unblock the Notifications








