Home
News

Apple की डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2018 में लांच हो सकता है iPhone SE 2

By Sumant Singh Tomar

ऐपल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस 2018 (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) चार जून से शुरू हो रहा है. जहां ऐपल के अधिकारी आगामी वर्षों की सॉफ्टवेयर स्टेटजी के बारे में घोषणा करेंगे. कंपनी 4 जून को होने वाले वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस में आईफोन SE 2 के बारे में भी घोषणा किया जा सकता है. ऐसा कर के ही इसके बारे में फ़ैल रही अफवाहों पर लगाम लगाया जा सकता है. बता दें SE 2 के बारे में पहले से ही अफवाहों का बाज़ार गर्म है. हमने भी फोन के बारे में कई अटकलों की सूचना दी है.

Apple की डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2018 में लांच हो सकता है iPhone SE 2

इसके बारे में आज एक फिर बार नेट पर एक नया लीक सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि iPhone SE 2 का स्क्रीन प्रोटेक्टर आईफोन X के स्क्रीन प्रोटेक्टर से हल्का सा ऊपर है. गौरतलब है कि ऐपल ने आईफोन X में फ्रंट कैमरा और फेस आईडी के लिए नॉच एरिया दिया था. लीक इमेज देख लगता है कि कंपनी वही ट्रिक SE-2 के लिए भी अपना रही है. लीक इमेज को देखर साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि इसमें आईफोन से से छोटा नॉच एरिया होगा. इसका मतलब यह होगा कि यह फ़ोन आईफोन X से छोटा होगा.

हालांकि यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि ऐप्पल डिवाइस की कीमत में वृद्धि किए बिना आईफोन SE 2 पर फेस आईडी टेक्नोलॉजी लाएगा. इसके अलावा अगर ऐप्पल $ 350 स्मार्टफोन में फेसआईडी पेश करने जा रहा है तो आईफोन एक्स की बिक्री प्रभावित हो सकती है जो $ 999 से शुरू होती है.

प्रसिद्ध लीकस्टर गेस्किन ने आईफोन SE 2 संबंधित जानकारी पोस्ट की है जिसमें फ़ोन की ख़ासियत से लेकर डिजाइन तक बताया है. दिलचस्प बात यह है कि आईफोन SE 2 का लीक रेंडर पूरी तरह से स्क्रीन प्रोटेक्टर सरफेस के साथ फिट बैठता है.

SE -2 का कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मेटेरियल 15 जून, 2018 की ओर इशारा करता है. जिसका मतलब है कि आईफोन SE 2 उसी तारीख से उपलब्ध हो सकता है.हालांकि हम इस बात की उम्मीद कर सकते हैं कि यह फ़ोन डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी कार्यक्रम के दौरान लॉन्च हो. जो कि सोमवार को होने वाला है.

आईफोन SE 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें A10 फ्यूजन चिपसेट, 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज की क्षमता के साथ- साथ 2 जीबी रैम होने की बात कही जा रही है. कैमरों की बात करें तो फ्रंट 5 वहीं बैक 12 मेगापिक्सल हो सकता है. यह फ़ोन 1,700 एमएएच बैटरी से लैश हो सकता है. इसके साथ ही iPhone SE 2 ग्लास बैक वाला स्मार्टफोन होगा, इसलिए इसमें वायरलेस चार्जिंग होने की पूरी उम्मीद है.

How to use Google Map Without Internet ? (Hindi)

बता दें, कंपनी इस इवेंट के दौरान कई और नए प्रोडक्ट्स और नई अपडेट को पेश कर सकती है. जिसमें MacBook Pro, watchOS 5, MacOS 10.14, iPhone SE 2 और iOS 12 प्रमुख हैं. इनके अलावा TvOS के साथ AirPower जैसे प्रोडक्ट्स भी लांच किए जा सकते हैं. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है.

 
Best Mobiles in India

English summary
The WWDC 2018 is knocking on the doorstep, the event will start from June 4 in San Jose, California and Apple iPhone SE 2 tipped to launch with smaller notch at WWDC 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X