Home
News

एपल ने लांच किया iPhone SE 2, जानिए क्‍या है कीमत और फीचर्स

इंतजार हुआ खत्‍म नया iPhone SE 2 बाजार में लांच हो गया है, दमदार A13 बायोनिक प्रोसेसर के साथ इसमें अब तक सबसे पॉवरफुल सिंगल कैमरा दिया गया है। वैसे इसकी स्‍क्रीन साइज़ की वजह से ढेरो यूजर्स का पसंदीदा आईफोन था जिसमें कंपनी ने एक बार फिर बाजार में पेश किया है। चलिए बात करते हैं इसमें 4.6 इंच की स्‍क्रीन के अलावा और कौन-कौन सी खूबियां दी गईं हैं।

A13 Bionic- फास्‍ट और सुपर परफार्मेंस के लिए

A13 Bionic- फास्‍ट और सुपर परफार्मेंस के लिए

भले ही ये आईफोन का ये सबसे सस्‍ता वर्जन हो लेकिन इसमें महंग वर्जन की तरह A13 बायोनिक चिप दी गई है जो अब तक की सबसे तेज चलने वाली चिप है। इसकी वजह से आप फोटोग्राफी, गेमिंग और आग्‍यूमेंट रियलिटी का बेस्‍ट एक्‍सपीरियंस ले सकते हैं। इसे बनाने में मशीन लर्निंग का यूज़ किया गया है जिसमें 8 कोर न्‍यूरल इंजन लगा हुआ है जो 5 ट्रिलियन ऑपरेशन प्रति सेकेंड कर सकता है।

 

A13 Bionic- फास्‍ट और सुपर परफार्मेंस के लिए

मशीन लर्निंग की वजह से परफार्मेंस और कार्यक्षमता में बैलेंस बना रहा है। इतना ही नहीं इसमें बेहतर बैटरी लाइफ और वॉयरलेस चार्जिंग और फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है साथ में वाई-फाई 6 और ड्युल सिम के साथ ई सिम सपोर्ट भी दिया गया है यानी अगर आप देश से कही बाहर जाते हैं तो दूसरा सिम आसानी से प्रयोग कर सकते हैं या फिर अपना बिजनेस और पर्सनल वर्क अलग-अलग हैंडल कर सकते हैं।

नया कैमरा एक्‍सपीरियंस

नया कैमरा एक्‍सपीरियंस

नए आईफोन एसई में सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12 मेगापिक्‍सल का है इसमें f/1.8 अपरचर के साथ वाइड एंगल लेंस लगा हुआ है जो सिंगल प्रोसेसर और ए 13 बायोनिक चिप में दिए गए न्‍यूरल इंजन का यूज करता है इससे आपको मिलती है ज्‍यादा बेहतर फोटो साथ में पोट्रेट मोड और 6 लाइटनिंग इफेक्‍ट दिए गए है। आईफोन एस ई में दिए गए फ्रट कैमरे से शानदार पोट्रेट फोटो ली जा सकती है। इसमें स्‍मार्ट एचडीआर और नैचुरल लुक वाली फोटो ली जा सकती हैं।

दूसरे फीचर्स

दूसरे फीचर्स

नए आईफोन एसई 2 में iOS 13 के अलावा 4जी एलटीई, 802.11ax Wi‑Fi 6 के साथ 2x2 MIMO, ब्‍लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS और लाइटनिंग पोर्ट दिया गया है।

कीमत

कीमत

iPhone SE 64GB, 128GB और 256GB मैमोरी ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध होगा, इसमें ब्‍लैक, रेड और व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन मिलेंगे , यूएस के बाजार में iPhone SE 2 को $399 (लगभग 30,500 रु) लांच किया है वहीं इसका 128GB और 256GB वर्जन $549 (42,000 रु) में मिलेगा। भारत में इसका बेस मॉडल 42,500 रु में खरीदा जा सकता है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The compact iPhone with the latest hardware is finally here. The Apple iPhone SE is now official and is also the most affordable iPhone based on the A13 Bionic chipset. One of the key aspects of the iPhone SE is its compact design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X