Home
News

15 मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ सबसे महंगा iPhone X

By Agrahi

iPhone के लिए भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए यह फोन प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध था। प्री-ऑर्डर्स के कुछ ही समय बाद खबर आई कि यह स्मार्टफोन केवल 15 मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया वो भी दोनों साइट्स पर।

15 मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ सबसे महंगा iPhone X

iPhone X की शुरूआती कीमत भारत में 89,000 रुपए रुपए की है, लेकिन लगता है इस बड़ी कीमत का ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ा। अमेज़न और फ्लिप्कार्ट दोनों इस स्मार्टफोन पर कई आकर्षक लॉन्च ऑफर दे रहे हैं। सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को आईफोन एक्स खरीदने पर 10,000 रुपए तक कैशबैक मिलेगा। वहीँ अमेज़न रिलायंस जियो के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन पर 70% बायबैक गारंटी ऐपल डिवाइस पर दे रही है।

इस ऑफर में एक कैच भी है। यह ऑफर पाने के लिए यूज़रस को 12 महीनों तक 799 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। साथ ही यह ऑफर नवंबर 3 से दिसंबर 31 तक उपलब्ध होगा।

फ्लिप्कार्ट भी इस मामले में पीछे नहीं है, कंपनी आईफोन एक्स पर आकर्षक दे रही है साथ ही यदि एयरपॉड्स के साथ इसे खरीदा जाए तो यह फोन 15,000 रुपए के कैशबैक के साथ आएगा। जबकि ऐपल वॉच 3 सीरीज खरीदने पर 20,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

आईफोन एक्स में 5.8 इंच का super रेटिना डिस्प्ले है, जो की फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें face आईडी, वायरलेस चार्जिंग, ग्लास और सर्जिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील बॉडी है। यह फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसका रियर कैमरा डूअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, जिसमें नए कलर फ़िल्टर, डीप पिक्सल और इमेज सिग्नल प्रोसेसर मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple iPhone X goes out of stock within 15 minutes on Amazon and Flipkart. Read more about the device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X