iPhone X से निकली 1 की जगह 2 बैटरी, देखें इसका पोस्टमार्टम वीडियो
ऐपल के फैन्स के बीच iPhone X का इंतजार आखिरकार पूरा होने जा रहा है। 3 नवंबर से भारत सहित कई देशों में iPhone X की बिक्री शुरू हो रही है। पिछले कुछ समय में ऐपल कंपनी iPhone X को लेकर लगातार चर्चा में रही है। कभी iPhone X की कीमत, तो कभी इसके फीचर्स iPhone यूजर और नॉन यूजर्स के लिए भी हॉट टॉपिक रहे हैं। कुल मिलाकर आप अभी तक iPhone X से जुड़ी हर गॉसिप और खबर के बारे में जान चुके हैं। यहां हम आपके लिए कुछ बिल्कुल नया लेकर आए हैं, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जी हां, हम यहां iPhone X का टियरडाउन दिखाने जा रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि iPhone X का प्रोपर तरीके से टियरडाउन किया गया है। iPhone X के इस टियरडाउन वीडियो में जो सबसे खास बात सामने आई है, वो ये कि फोन के अंदर दो बैटरी दी गई हैं। फोन को खोलने के लिए सबसे पहले इसकी डिसप्ले को टॉप से हटाया गया, इसके बाद कई स्क्रू खोलकर इसके बारे में इस विडियो में फोन के बारे में सारी जानकारी दी गई है।
हालांकि आईफोन X के इस टियरडाउन वीडियो पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं, क्योंकि अभी तक ये फोन सेल के लिए उपलब्ध भी नहीं हुआ है। ऐसे में अचानक टियरडाउन वीडियो का आ जाना हैरान करता है।
इसके अलावा ये वीडियो यूट्यूब के किसी पॉपुलर चैनल से रिलीज नहीं किया गया है। ये वीडियो चीन में किसी यूट्यूब यूजर ने बनाकर पोस्ट किया है।
वीडियो में कहा गया है कि डुअल बैटरी के अलावा फोन में काफी छोटा मदरबोर्ड दिया गया है। वीडियो में मदरपोर्ड किसी चिपसेट की तरह नजर आ रहा है। इस वीडियो पर फिलहाल पूरी तरह यकीन नहीं किया जा सकता है। यहां आप इस वीडियो को खुद ही देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications