Home
News

Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कम कीमत में मिलेगा महंगा मजा

एप्पल मैकबुक की कीमत ज्यादा होने की वजह से बहुत लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं, लेकिन अब एक बड़ी खुशखबरी है। एप्पल लो-कॉस्ट लैपटॉप मार्केट में उतारने की तैयारी में है। Bloomberg के मार्क गेरमैन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक नया बजट Mac विकसित कर रही है, जो छात्रों, छोटे बिजनेस और सामान्य यूजर्स के लिए बनाया गया है।

यह डिवाइस क्रोमबुक्स और एंट्री-लेवल विंडोज पीसीज का किफायती विकल्प बन सकता है। इसके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आई है।

Apple ला रहा है सस्ता MacBook

छात्रों को ध्यान में रखकर डिजाइन

कोडनेम J700 के तहत तैयार किया जा रहा यह नया मैक उन यूजर्स को टार्गेट कर रहा है जो इंटरनेट ब्राउजिंग, डॉक्युमेंट्स पर काम, ऑनलाइन क्लासेस या हल्के मीडिया एडिटिंग जैसे कार्य करते हैं। यह उन iPad यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है जो कीबोर्ड सहित पारंपरिक लैपटॉप डिजाइन पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस वर्तमान में टेस्टिंग और शुरुआती प्रोडक्शन फेज में है और इसका लॉन्च 2026 की पहली छमाही में किया जा सकता है।

डिजाइन, फीचर्स और कीमत

इस सस्ते मैकबुक में लागत कम रखने के लिए कुछ पुराने या कम एडवांस्ड कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 13.6-इंच MacBook Air की तुलना में छोटा LCD डिस्प्ले और Mac-खास M-सीरीज चिप की जगह iPhone प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह एप्पल के लिए पहली बार होगा जब किसी Mac में iPhone का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।

शुरुआती टेस्टिंग में यह प्रोसेसर पुराने M1 Mac से बेहतर परफॉर्मेंस करता पाया गया है। कंपनी इसे $1,000 से कम कीमत में लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी संभावित रेंज $600 से $800 (लगभग ₹50,000 से ₹66,000) के बीच होगी। तुलना के लिए, M4 MacBook Air की शुरुआती कीमत $999 है, जबकि अधिकांश क्रोमबुक्स $300 से $600 के बीच उपलब्ध हैं।

नए मैकबुक के साथ एपल क्रोमबुक और विंडोज लैपटॉप से मुकाबला करना चाहता है। कंपनी पहले M1 MacBook Air को वॉलमार्ट पर $700 से कम में बेच चुकी है, लेकिन यह नया मॉडल विशेष रूप से बजट मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है।

बाजार हिस्सेदारी और फ्यूचर प्लानिंग

IDC के आंकड़ों के अनुसार, एप्पल की वैश्विक पीसी मार्केट में हिस्सेदारी लगभग 9% है, जो लेनोवो, एचपी और डेल के बाद चौथे स्थान पर है। 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी की Mac लाइनअप ने $8.73bn (₹72,800 करोड़) का राजस्व अर्जित किया, जो साल-दर-साल 13% की वृद्धि है।

एप्पल की 2026 रोडमैप में M5 MacBook Air, M5 Pro और M5 Max MacBook Pro, M5 Mac mini, और M6 MacBook Pro (OLED टचस्क्रीन के साथ) शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X