16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा iPhone6s और iPhone6s plus
एपल के स्मार्टफोन iPhone की ही तरह iPhone 6s और iPhone6s plus ने भी बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के अनुसार फोन के लॉन्च पहले वीकेंड पर ही फ़ोन की 1.3 करोड़ यूनिट बिक चुकी हैं। इससे पहले एपल ले iPhone6 ने भी पहले वीकेंड 1 करोड़ यूनिट की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था।
एपल ने अपने दोनों नए स्मार्टफोन को दूसरे देशों में लॉन्च करने की तारीखों का एलान कर दिया है। चर्चा है कि भारत में यह दोनों स्मार्टफोन iPhone 6s और iPhone6s plus 16 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया, ''पहले तीन दिनों में iPhone 6s और iPhone6s plus की बिक्री काफी अच्छी रही है। पहले वीकेंड बिक्री के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। इन डिवाइस को लेकर यूज़र का फीडबैक काफी अच्छा रहा है।
यूज़र 3D टच और लाइव फोटोज फ़ीचर को खासा पसंद कर रहे हैं। हम आईफोन 6S और 6S प्लस को 9 अक्टूबर को दूसरे देशों में लॉन्च करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

आईफोन 6S और आईफोन 6S प्लस को 40 देशों में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को 6 देशों में लॉन्च किया जाएगा। इन फ्लैगशिप डिवाइस को भारत, मलेशिया और तुर्की में 16 अक्टूबर को उतारा जाएगा। इस साल के अंत तक ये हैंडसेट 130 देशों में उपलब्ध करा दिया जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








