Home
News

Apple अब बैक टू स्कूल ऑफर के तहत MacBooks और iPads पर दे रहा भारी डिस्काउंट

Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बैक टू स्कूल डील की घोषणा की है और iPads और MacBooks सहित कई उत्पादों पर भारी छूट दे रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह ऑफर पूरी तरह से स्टूडेंट के लिए है, और 2 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा। इसलिए, स्टूडेंट और रेगुलर यूजर्स दोनों शैक्षिक कीमत के जरिए से अपने मैक या आईपैड खरीद पर बचत कर सकते हैं।

MacBooks और iPads पर भारी डिस्काउंट, जल्दी करें

अगर आप गैर-छात्र (non-student) हैं, तो भी आप अपने किसी परिचित से वैलिड स्टूडेंट आईडी का यूज करके इस प्रस्ताव का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान रखें कि चालान स्टूडेंट के नाम पर होगा, लेकिन आप अपनी व्यक्तिगत आईडी से डिवाइस को आसानी से सेट कर सकते हैं। यहां सभी डिटेल दिए गए हैं।

Apple अब MacBooks, iPads और अन्य चीजो पर भारी डिस्काउंट दे रहा है

Apple इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किए गए डिटेल के मुताबिक, मैकबुक एयर 13 एम1 को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसकी मूल कीमत 99,900 रुपये से कम है। इसका मतलब है कि एप्पल के इस लैपटॉप पर लोगों को 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। एम2 चिपसेट वाले नए मैकबुक एयर 13 की कीमत 1,04,900 रुपये जितनी कम होगी। इस मॉडल को भारत में 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। तो इस पर भी उपभोक्ताओं को 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Apple के हाल ही में लॉन्च हुए M2 के साथ MacBook Air 15 पर भी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसकी खुदरा कीमत 1,349,00 रुपये से कम है। अगर आप मैकबुक प्रो लेना चाहते हैं, तो 13-इंच, 14-इंच और 16-इंच मॉडल 1,19,900 रुपये, 1,84,900 रुपये और 2,29,900 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Apple ने मूल रूप से इन मैकबुक लैपटॉप को 1,29,900 रुपये, 1,99,900 रुपये और 2,49,900 रुपये में घोषित किया था।

इनके अलावा, Apple iMac पर भी छूट दे रहा है और कंपनी के बैक टू स्कूल ऑफर के तहत इसकी कीमत आपको 1,24,900 रुपये होगी। मैक मिनी भी भारी छूट के साथ उपलब्ध है और इसकी कीमत घटकर 49,900 रुपये हो गई है। मैक स्टूडियो या एम2 सीरीज SoCs के साथ नए लॉन्च किए गए मैक प्रो पर कोई छूट नहीं है। लास्ट में, iPad Air, iPad Pro 11 और iPad Pro 12.9 54,900 रुपये, 76,900 रुपये और 1,02,900 रुपये में उपलब्ध हैं। ये आईपैड मॉडल पेंसिल के साथ भी उपलब्ध होंगे।

बैक टू स्कूल ऑफर में iPhones शामिल नहीं हैं। लेकिन फ्लिपकार्ट iPhone 13 को 61,999 रुपये की रियायती कीमत पर पेश कर रहा है और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है। इससे कीमत प्रभावी रूप से कम होकर 59,999 रुपये हो जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the details shared on the official website of Apple India, the MacBook Air 13 M1 can be bought for Rs 89,900, which is less than its original price of Rs 99,900. This means that people are getting a flat discount of Rs 10,000 on this Apple laptop.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X