Siri को एडवांस बनाने की तैयारी में Apple, मिल सकती हैं ChatGPT जैसी सुविधाएं
Apple अपने यूजर्स को लगातार बेहतर अनुभव प्रदान करने का प्रयास करता रहता है। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स के लिए अपने डिजिटल असिस्टेंट Siri को साल 2011 में ही पेश कर दिया था। इतने साल पहले अपनी सर्विस को पेश करने के बाद भी Apple को आज Google, Microsoft और OpenAI से टक्कर मिल रही है।
ये सभी कंपनियां एक कदम आगे बढ़कर जनरेटिव AI के साथ असिस्टेंट की सुविधा दे रही है। इन सभी से मिल रही टक्कर के बाद Apple, Siri को कुछ स्मार्ट बदलावों के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, Siri को कंपनी एडवांस लैंग्वेज मॉडल की खूबियों से लैस बना सकती है। यह डिजीटल असिस्टेंट OpenAI के ChatGPT जैसी कनवर्सेशन कैपेबिलिटी के साथ अपडेट किया जा सकता है।
Siri में मिलेंगी ChatGPT जैसी खासियत
Siri को कनवर्सेशन कैपेबिलिटी से लैस बनाने के लिए कंपनी अपने खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल को हाई-एंड मैक चिप पर रन कर सकता है। इस क्लाउड-बेस्ड AI प्रोसेसिंग के साथ Siri को नेचुरल बातचीत करने वाला मॉडल बनाया जा सकता है।
इसमें होने वाले नए बदलावों के साथ रिवैम्प्ड Siri को ऑटो समराइज नोटिफिकेशन सफारी पर कनसाइज समरी और वॉइस मेमो को ट्रांसक्राइव करते देखे जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इन नए बदलावों के साथ Apple यूजर Siri को अपने डेली के कामों में इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।
ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Apple, OpenAI के ChatGPT लैंग्वेज मॉडल को अपने प्रोडक्ट और सर्विस में इंटिग्रेट कर सकती है। iOS 18 अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को ChatGPT इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिल सकती है। Apple की OpenAI के साथ हुई साझेदारी की वजह से Siri को इंस्टेंट बूस्ट मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं कंपनी भविष्य में अपना खुद का AI चैटबॉट भी पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








