एपल लांच कर सकता है सस्ता आइपैड
जल्द आप भी एपल आइपैड खरीदने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे क्योंकि एपल आने वाले समय में कम कीमत का आइपैड लांच कर सकता है, रिपोर्ट की मानें तो आइपैड में 9.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है वहीं इसकी कीमत इसकी सबसे बड़ी खूबी होगी जो 16,700 रुपए के आस-पास रखी जा सकती है।
अगर बाजार में मौजूद आइपैड से इसकी तुलना करें तो इसी साल लांच हुए 9.7 इंच के आइपैड से ये काफी सस्ता होगा जिसकी इस समय बाजार में कीमत 21,200 रुपए है।

जानकारो का कहना है एपल आइपैड की गिरती बिक्री को कम करने के लिए ये कदम उठा रहा है, 2014 से लगातार आइपैड की बिक्री में कमी आ रही है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है आने वाले सस्ते आइपैड को कांपल इलेक्ट्रॉनिक्स में मैन्यूफैक्चर किया जाएगा। एपल का कहना है वो एंड्रायड उपभेक्ताओं को सस्ते आइपैड के रूप में iOS में शिफ्ट करने का ऑप्शन देगा।
ipad Pro
12 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
10.5 इंच स्क्रीन
4 जीबी रैमए 512 जीबी इंटरनल मैमोरी
8135 एमएएच लीथियम आयन बैटरी
कीमत- 49,800 रुपए
ipad
8 मेगापिक्सल मेन कैमरा
1.2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
9.7 इंच स्क्रीन
कीमत- 24,268 रुपए
ipad mini 4
8 मेगापिक्सल मेन कैमरा
1.2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
7.9 इंच की स्क्रीन
128 जीबी इंटरनल मैमोरी
कीमत- 33,799 रुपए


Click it and Unblock the Notifications







