Home
News

Apple Launch Event September 2024: iPhone 16 सीरीज, Watch 10 और Airpods की लॉन्च डेट का खुलासा

ये खबर एप्पल लवर्स का दिन बना सकती है। दरअसल मार्क गुरमन के अनुसार अमेरिकी टेक कंपनी Apple अगले महीने 10 सितंबर को अपने iPhone 16 सीरीज के लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगा।

हालांकि Apple ने अभी तक ऑफिशियली डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो यह इवेंट कैलिफोर्निया के Apple Park में स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। पिछले साल की तरह ग्लोबल दर्शकों के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर मुख्य भाषण का लाइवस्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है।

Apple iPhone 16 सीरीज, Watch 10 और Airpods की लॉन्च डेट का खुलासा

इसमें iPhone 16 सीरीज खास आकर्षण का केंद्र होंगे, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उन्नति शामिल है, Apple द्वारा Apple Watch Series 10 और नई तीसरी पीढ़ी के AirPods सहित अन्य इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

जानें क्या कुछ होगा खास-

Apple iPhone 16- टेक दिग्गज Apple हर साल एक नई iPhone सीरीज जारी करती है। iPhone 15 सीरीज पिछले साल इसी समय लॉन्च हुई थी। प्रीमियम फोन लॉन्च कर आईफोन की बाजार में भारी मांग है। अब iPhone 16 सीरीज (Apple iPhone 16) स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Apple iPhone 16 सीरीज, Watch 10 और Airpods की लॉन्च डेट का खुलासा

जी हां, Apple iPhone 16 सीरीज की रिलीज डेट लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन 10 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max 20 सितंबर से बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएंगे।

iPhone 16, iPhone 16 Plus के फीचर्स- रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फोन में iPhone 15 और iPhone 15 Plus के समान ही फ्रंट डिजाइन मिलेगा। iPhone 16 फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा। आईफोन 16 प्लस फोन 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों फोन Apple के A18 चिपसेट के साथ आएंगे।

एप्पल के लेटेस्ट फोन में 8GB रैम होगी। इसके अलावा बैटरी की बात करें तो iPhone 16 फोन में 3,561mAh की बैटरी होगी, जो iPhone 15 की 3349mAh बैटरी से बड़ी है। जबकि, iPhone 16 Plus में 4006mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी, जो iPhone 15 की 4383mAh बैटरी से थोड़ी छोटी होगी।

iPhone 16 Pro , iPhone 16 Pro Max फीचर्स - अब बात करते हैं, iPhone 16 Pro की इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा। iPhone 16 Pro Max मोबाइल में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा। दोनों फोन Apple इंटेलिजेंस फीचर के साथ आते हैं। फिर भी, iPhone 16 Pro मोबाइल कंपनी के A18 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होंगे। कंपनी iPhone 16 Pro फोन में 3,355mAh की बैटरी देगी। आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन में 4,676mAh की बैटरी होगी।

iPhone 16 सीरीज कैमरा- कंपनी iPhone 16 और iPhone 16 Plus फोन को 48 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max फोन में 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा। iPhone 16 Pro मोबाइल में टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस होने की संभावना है।

iPhone 16 सीरीज की संभावित कीमत - iPhone 16 की कीमत तकरीबन 67,100 रुपये, आईफोन 16 प्लस की कीमत लगभग 75,500 रुपये, iPhone 16 Pro कीमत लगभग 92,300 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत लगभग 1,00,700 रुपये हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
apple launch event september 2024: iphone 16 series watch 10 and airpods expected launch date reveal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X