Home
News

एप्पल ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन क्रेडिट कार्ड, नाम: "Apple Card"

एप्प्ल कंपनी अपने दमदार आईफोन के लिए जानी जाती है। वहीं कंपनी के मैकबुक सभी को काफी पसंद भी है। हालांकि कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को बाकी सर्विस देने के लिए भी तैयारी कर रही है। बता दें, एप्पल काफी समय से अपने क्रेडिट कार्ड पर काम कर रहा था।

एप्पल ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन क्रेडिट कार्ड, नाम: 'Apple Card'

जिसे आखिरकार कंपनी ने "Apple Card" के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह नेक्स्ट जेनरेशन क्रेडिट कार्ड है, जिसमें कंपनी ने काफी सारे एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। अपने पहले क्रेडिट कार्ड को सफल बनाने के लिए कंपनी ने Goldman Sachs के साथ साझेदारी की है। वहीं ग्लोबल पेमेंट्स नेटवर्क के लिए Master Card कंपनी का साथ देगा।

Apple Card के जरिए मिलेगा कैशबैक

अपने क्रेडिट कार्ड के बारें में बात करते हुए एप्पल ने बताया कि कार्ड में बिल्ट-इन एप्पल वॉलेट को पेश किया गया है। जिसके चलते यूजर्स को हर समय इस कार्ड को लेकर नहीं घुमना पड़ेगा। यूजर्स अपना सारा लेन देन स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। यानी यूजर्स बस अपने स्मार्टफोन में एक ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि Apple Card उन सभी जगहों पर काम आएगा Apple Pay सपोर्ट करता है। एप्पल कंपनी ने बताया कि यूजर्स को कार्ड में किसी भी तरह की लेट फीस, इंटरनेशनल फीस, ओवरचार्ज फीस या सालाना फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

कंपनी यूजर्स के लिए इस कार्ड को आने वाले कुछ महीनों के अंदर लॉन्च कर देगी। यूजर्स इसे दुनिया में कहीं भी, किसी भी स्टोर पर या ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, एप्पल ने अपने कार्ड के साथ रिवार्ड्स पॉइंट्स को भी पेश किया है। जिसे "Daily Cash" नाम दिया गया है। Daily Cash के चलते यूजर को हर लेन देन पर कुछ ना कुछ कैशबैक दिया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि अगर यूजर्स किसी भी एप्पल स्टोर पर कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा। एप्पल का कहना है कि Apple Wallet ऐप के साथ यूजर्सस भी खर्चों को ऑर्गनाइज करके रिपोर्ट देख सकते हैं। वहीं खर्चों को ट्रैक भी किया जा सकेगा। बता दें, कंपनी अपने इस कार्ड को फिजिकल वर्जन में भी पेश करेगी। जो Titanium से बना होगा। यह कार्ड उन जगहों पर चलेगा, जहां Apple Pay सपोर्ट नहीं करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Apple company will now offer not only iPhone but many things to its users. At the Apple Show Time event on March 25, the company has introduced many new services and things. One of the most interesting of these is Apple Cards. Apple has launched a new generation credit card. Let's tell you about it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X