Apple ने दिया झटका! नौकरियों पर चली कैंची, स्ट्रक्चर में हुआ बड़ा बदलाव
अक्सर जब टेक कंपनियों में छंटनी की बात होती है, तो Apple का नाम सबसे आखिरी में आता है। लेकिन अब iPhone बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने ग्लोबल सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरियों में कटौती शुरू कर दी है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने आंतरिक पुनर्गठन के तहत यह फैसला लिया है। इसका सीधा असर उन टीमों पर पड़ा है जो बड़े कॉर्पोरेट, शिक्षा और सरकारी ग्राहकों के साथ काम करती हैं।

क्यों हो रही है यह छंटनी?
आमतौर पर Apple बड़े पैमाने पर छंटनी से बचता है, लेकिन इस बार कंपनी अपनी रणनीति बदल रही है।
थर्ड-पार्टी पर फोकस: रिपोर्ट बताती है कि Apple अब सीधे सेल्स की जगह थर्ड-पार्टी रिसेलर्स के जरिए अपनी बिक्री बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसे कंपनी द चैनल कहती है।
लागत कम करना: इस बदलाव से कंपनी को अपनी ऑपरेशनल लागत कम करने में मदद मिलेगी।
सरकारी बजट में कटौती: अमेरिका में सरकारी बजट में कटौती और हाल ही में हुए शटडाउन के कारण सरकारी प्रोजेक्ट्स में कमी आई है, जिसका असर इन टीमों पर पड़ा है।
किन कर्मचारियों पर गिरी गाज?
इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर उन लंबे समय से काम कर रहे मैनेजर्स और टीमों पर पड़ा है जो US डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस जैसे सरकारी ग्राहकों को संभालते थे।
Apple ने प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत बाहर नहीं निकाला है, बल्कि उन्हें एक मौका दिया है।
डेडलाइन: जिन लोगों की भूमिका खत्म की गई है, उनके पास कंपनी के अंदर ही कोई दूसरी नौकरी खोजने के लिए 20 जनवरी तक का समय है।
सेवरेंस पैकेज: अगर 20 जनवरी तक उन्हें नई भूमिका नहीं मिलती, तो उन्हें सेवरेंस पैकेज देकर नौकरी से हटा दिया जाएगा।
राहत की बात यह है कि Apple की वेबसाइट पर सेल्स के अन्य पदों के लिए भर्तियां अभी भी खुली हैं, और प्रभावित कर्मचारी वहां अप्लाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

