Home
News

Apple Let Loose Event में आज नए iPad, Apple पेंसिल समेत ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

Apple Let Loose Event 2024: एप्पल लेट लूज़ इवेंट का आज यानि 7 मई को भारतीय समयनुसार शाम 7:30 पर शुरू होने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने नए iPad Pro और iPad Air मॉडल को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही एप्पल के नए पेंसिल, मैजिक कीबोर्ड जैसे एक्सेसरीज को भी कंपनी ला सकती है।

अगर आप भी एप्पल के इस इवेंट को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे घर बैठे Apple TV और Apple की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। जहां कंपनी द्वारा इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

एप्पल के इस इवेंट को लेकर कई लीक्स अब तक सामने आए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि, इस इवेंट में नए iPad पेश किए जाएंगे। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो iPad Pro मॉडल्स में OLED स्क्रीन और अपग्रेड चिपसेट भी मिल सकता है।

अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब iPad में OLED स्क्रीन दी जाएगी। जिससे यूजर्स को शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। iPad Pro मॉडल्स में 11 इंच और 12.9 इंच स्क्रीन वाला मॉडल्स लाए जानें की खबर है।

Apple Let Loose इवेंट में नए iPad, पेंसिल समेत ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार iPad Pro मॉडल्स में M4 Chip का दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने ऑफिशियली इसका खुलासा नहीं किया है। इससे पहले सामने आई लीक्स की मानें तो M3 चिपसेट का इस्तेमाल किए जानें की उम्मीद है, जिसके साथ कंपनी ने अभी हाल ही में कई कंप्यूटर लॉन्च किए हैं।

Apple Pencil और Magic कीबोर्ड की होगी एंट्री- iPad Pro और iPad Air में ग्राहकों को नया Apple Pencil भी मिले सकता है। इसके अलावा Magic Keyboard folio accessory को भी इस इवेंट में पेश किया जा सकता है। नए कीबोर्ड में एल्यूमिनियम डिजाइन का इस्तेमाल किए जानें की उम्मीद है। बता दें, यह की बोर्ड Type C USB पोर्ट के साथ आ सकता है।

Apple Let Loose इवेंट में नए iPad, पेंसिल समेत ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

Apple की जानकारी देने वाले Apple Hub की मानें तो Apple iPad Air को भी इस इवेंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा Magic Keyboard की इमेज भी शेयर की गई है। जिसमें ट्रैकपैड को देखा जा सकता है। इसके अलावा अभी तक इनकी कीमत और खासियत पर से पर्दा नहीं उठा है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple let loose event 2024 today may new Ipad Magic Keyboard Pencil launch how to watch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X