Home
News

Apple M3 MacBooks जल्द होगा लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स

M3 MacBooks : स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी एप्पल (Apple) जल्द ही अपनी M3 MacBooks लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल 3nm चिप को 2024 तक डेवलप करने की उम्मीद है, जिसके बाद कंपनी अपने M3 MacBooks लैपटॉप को लॉन्च करेगी। आपको बता दें, एप्पल ने अपनी आईफोन 15 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान ही अपने नेक्स्ट M3 MacBooks लैपटॉप को लॉन्च करने का ऐलान किया था। आइए आपको इस आगामी मैकबुक की खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

M3 MacBooks के संभावित स्पेसिफिकेशन

कुछ महीने पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इस बात का खुसासा किया गया था कि, M3 MacBooks में कंपनी अपने दो मॉडल लॉन्च करेगी। जिसमें 13 इंच स्क्रीन वाला MacBook Air और 13 इंच स्क्रीन का दूसरा MacBook Pro शामिल होगा। इसके अलावा एप्पल M2 15 इंच MacBook Air और M2 Ultra Mac Studio को लॉन्च करने की उम्मीद है।

Apple M3 MacBooks जल्द होगा लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स

एप्पल नए आईपैड की हो सकती है एंट्री

इसके साथ ही कंपनी नए मैकबुक के साथ ही साथ नए आईपैड को भी लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Apple OLED स्क्रीन के साथ एक नए M3 iPad मॉडल पर भी काम कर रहा है। एप्पल M3 को लॉन्च करने में समय लग सकता है, इसका मुख्य कारण यह है कि , कंपनी अपने लाइन अप को और भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि, Apple प्रीमियम प्रो डिस्प्ले XDR मॉनिटर के समान डिस्प्ले के साथ एक बड़े, 32-इंच iMac का परीक्षण कर रहा है।
इसके अलावा एप्पल अपने नए M3 चिपसेट को एडवांस्ड 3nm प्रोसेस के साथ पेश कर सकता है। यह नया चिपसेट पुराने 5nm M2 चिप की तुलना में ज्यादा बेहतर हो सकता है। जिससे कंपनी अपने नए डिवाइस में अपने यूजर्स को पहले से बेहतर परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस दे सकती है। अभी तक के एप्पल का सबसे बड़ा मैकबुक iMac है, जिसे 24-इंच के साथ कंपनी ने 2021 में लाया था।

इसके प्राइज की बात करें तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थौड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple's new M3 chipset is going to be much better than the old chipset. Due to which the company can give its users a better performance experience than ever before in its new device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X