M4 MacBook Air के लॉन्च की तैयारी, आज हो सकती है एंट्री; मिलेंगे पावरफुल फीचर्स और अपग्रेड
M4 MacBook Air: पिछले महीने अफोर्डेबल iPhone 16e को लॉन्च करने के बाद अब एपल ने एक और बड़े लॉन्च की तैयारी कर ली है। कंपनी नए MacBook Air को एडवांस्ड M4 चिप के लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।
एपल के सीईओ टिम कुक भी एक वीडियो शेयर करके इसके लॉन्च की ओर इशारा कर चुके हैं। कल एपल ने भारत में एम3 चिप के साथ iPad Air भी लॉन्च किया है। मैकबुक एयर एम4 में क्या स्पेक्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

MacBook Air M4 एक्सपेक्टेड स्पेक्स
एपल मैकबुक एयर एम4 पावरफुल एम4 चिप के साथ एंट्री लेगा। हालांकि, यह Pro या Max वेरिएंट नहीं होगा, लेकिन स्टैंडर्ड M4 चिप अपने 10-कोर CPU, 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन आर्किटेक्चर के साथ 38 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड तक संभालने में कैपेबल है।
पावर एफिशिएंसी होगी बेहतर
एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल संभवतः 13-इंच और 15 इंच मॉडल्स को बरकरार रखेगा, ठीक वैसे ही जैसे M3-पावर्ड MacBooks में देखा गया था। नई M4 चिपसेट के साथ जिसकी पावर एफिशिएंसी बेहतर है, पिछली जनरेशन्स की तुलना में बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।
बेहतर रैम और परफॉर्मेंस
मैकबुक एयर के बेस मॉडल में 16 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है, जो हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक प्रो के ही बराबर है। M4 चिप की वजह से इसकी पावर एफिशिएंसी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। नए मैकबुक एयर एम4 में एक अपग्रेडेड 12MP कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो Center Stage फीचर के साथ आएगा।
यह फीचर वीडियो कॉल्स और मीटिंग्स के दौरान कैमरा को अपने-आप एडजस्ट करता है, ताकि यूजर हमेशा फ्रेम के सेंटर में रहे। नया मैकबुक एयर एम4 अपने बेहतर परफॉर्मेंस, अधिक रैम, अपग्रेडेड कैमरा और Thunderbolt 4 सपोर्ट के साथ एक जबरदस्त अपग्रेड साबित हो सकता है। नए मैकबुक मॉडल की पिछले मॉडल की तुलना में अधिक होगी।


Click it and Unblock the Notifications








