M4 MacBook Air vs M5 MacBook Pro: किस लैपटॉप को खरीदना फायदे की डील? पढ़ें पूरा कंपेरिजन
अगर आप 2025 में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और Apple आपके दिमाग में सबसे ऊपर है, तो यह कंपेरिजन आपके लिए है। Apple ने इस साल दो नए मॉडल M4 MacBook Air और M5 MacBook Pro पेश करके साफ कर दिया है कि अब मामला सिर्फ कीमत का नहीं, बल्कि पोर्टेबिलिटी बनाम पावर का है।
एक तरफ है M4 MacBook Air, जो हल्का, सुंदर और रोजमर्रा के कामों के लिए परफेक्ट है। दूसरी ओर है M5 MacBook Pro, जो प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया एक पावरफुल लैपटॉप है। लेकिन सवाल है कि इन दोनों में से किसे खरीदना फायदे की डील है।

परफॉर्मेंस
Apple का नया M5 चिप परफॉर्मेंस के मामले में M4 से काफी आगे है। कंपनी का दावा है कि M5 CPU परफॉर्मेंस में 15% तेज है। GPU परफॉर्मेंस में भी 30% तक अपग्रेड देता है। Ray tracing में 45% ज्यादा एफिशिएंसी लाता है और मेमोरी बैंडविड्थ में 27.5% का इजाफा करता है
इसका मतलब यह है कि वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग, कोडिंग या AI-बेस्ड कामों के लिए M5 MacBook Pro बेहद दमदार है। यानी M4 MacBook Air इन सब में थोड़ा पीछे रह जाता है। अगर आप रोजमर्रा के काम जैसे लिखना, ब्राउज करना या ऑफिस वर्क करते हैं, तो M4 Air काफी है। लेकिन अगर आप वीडियो एडिटर, डिजाइनर या डेवलपर हैं, तो M5 Pro आपके लिए सही निवेश है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
दोनों लैपटॉप्स का लुक प्रीमियम और आधुनिक है, लेकिन उद्देश्य अलग-अलग हैं। MacBook Air पूरी तरह फैनलेस है- पतली, हल्की और ट्रैवल फ्रेंडली। वहीं MacBook Pro में एक्टिव कूलिंग सिस्टम है, जिससे यह लंबे समय तक हेवी टास्क को आराम से झेल सकता है।
कलर ऑप्शन्स में भी फर्क है। Air में Midnight, Starlight, Silver जैसे ट्रेंडी कलर्स हैं, जबकि Pro में क्लासिक Space Black और Silver।
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी
- डिस्प्ले के मामले में M5 MacBook Pro ने M4 Air को पीछे छोड़ दिया है।
- M4 MacBook Air: Liquid Retina डिस्प्ले- ब्राइट और शार्प, लेकिन 60Hz रिफ्रेश रेट तक सीमित।
- M5 MacBook Pro: Mini-LED XDR डिस्प्ले, 120Hz ProMotion के साथ
कनेक्टिविटी के लिहाज से भी Pro आगे है। Air में केवल 2 Thunderbolt पोर्ट हैं, जबकि Pro में 3 Thunderbolt पोर्ट, HDMI, SD कार्ड स्लॉट और हेडफोन जैक मिलता है। ऑडियो में भी बड़ा फर्क है। Pro में स्टूडियो-क्वालिटी स्पीकर और माइक, जबकि Air में बेसिक ऑडियो सिस्टम।
बैटरी
Apple के मुताबिक, दोनों लैपटॉप्स ऑल डे बैटरी लाइफ देते हैं। लेकिन M5 MacBook Pro की बैटरी लंबे हेवी वर्कलोड पर भी ज्यादा समय तक टिकती है, क्योंकि इसका कूलिंग सिस्टम और चिप एफिशिएंट है। दूसरी ओर, M4 MacBook Air हल्के कामों में बिना चार्जर के 15-18 घंटे तक चल सकता है।
फाइनल वर्डिक्ट
M4 MacBook Air
- आप स्टूडेंट, ब्लॉगर या ऑफिस वर्कर हैं।
- आपको हल्का और किफायती लैपटॉप चाहिए।
- आपका काम इंटरनेट, डॉक्यूमेंट्स या मीडिया तक सीमित है।
M5 MacBook Pro
- आप एडिटिंग, कोडिंग, या AI/ML प्रोजेक्ट्स करते हैं।
- आपको बेहतरीन डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए।
- आप चाहते हैं एक ऐसा लैपटॉप जो अगले 5 साल तक भविष्य के लिए तैयार रहे।


Click it and Unblock the Notifications








