लॉन्च हुआ Apple M5 MacBook Air: ज्यादा स्टोरेज, तेज AI परफॉर्मेंस और Wi-Fi 7 का सपोर्ट
Apple ने iPhone 17e और iPad Air M4 लॉन्च करने के ठीक एक दिन बाद भारत में नया M5 MacBook Air भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए लैपटॉप में लेटेस्ट M5 चिपसेट, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे कई अपग्रेड दिए हैं।
MacBook Air की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्लिम और हल्की डिजाइन रही है और कंपनी ने इस बार भी इसे बरकरार रखा है। नया MacBook Air 13-इंच और 15-इंच दो साइज में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी भारत में कीमत, प्री-ऑर्डर डेट और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

M5 MacBook Air की भारत में कीमत और प्री-ऑर्डर डेट
भारत में 13-इंच MacBook Air M5 के 512GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹1,19,900 रखी गई है। वहीं 15-इंच MacBook Air M5 के 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹1,44,900 से शुरू होती है।
इस लैपटॉप के प्री-ऑर्डर 4 मार्च को शाम 7:45 बजे IST से शुरू होंगे। वहीं इसकी सेल 11 मार्च से शुरू होगी। Apple के मुताबिक नया MacBook Air 55% रीसाइकिल्ड मटेरियल से बना है। यह लैपटॉप Sky Blue, Midnight, Starlight और Silver जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
MacBook Air M5 के स्पेसिफिकेशन
नया MacBook Air 13.6-इंच और 15.3-इंच Liquid Retina डिस्प्ले के साथ आता है, जो 500 nits ब्राइटनेस और एक अरब रंगों का सपोर्ट देता है।
इसमें Apple का नया M5 चिप दिया गया है, जिसमें 10-core CPU और 10-core GPU मिलता है। इसके अलावा हर कोर में Neural Accelerator दिया गया है, जिससे AI से जुड़े टास्क पहले से काफी तेज हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि नया MacBook Air AI टास्क में M4 मॉडल के मुकाबले चार गुना तेज है और M1 मॉडल से काफी ज्यादा पावरफुल है।
लैपटॉप में 12MP Center Stage कैमरा, तीन माइक्रोफोन और Spatial Audio के साथ Dolby Atmos स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे वीडियो कॉलिंग और मीडिया एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
स्टोरेज और रैम की बात करें तो अब बेस मॉडल में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जो पिछले मॉडल से दोगुना है। यूजर्स इसे 4TB स्टोरेज और 32GB यूनिफाइड मेमोरी तक कॉन्फिगर कर सकते हैं। Apple का कहना है कि नई SSD रीड और राइट स्पीड में दो गुना तेज है और मेमोरी बैंडविड्थ 153GB/s तक पहुंचती है, जिससे मल्टीटास्किंग स्मूद होती है।
बैटरी के मामले में Apple का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक चल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह macOS Sonoma पर चलता है और इसमें Apple Intelligence फीचर्स मिलते हैं, जैसे Messages में Live Translation और स्मार्ट Shortcuts।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Apple का नया N1 वायरलेस चिप दिया गया है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा लैपटॉप में दो Thunderbolt 4 पोर्ट, MagSafe चार्जिंग और दो एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट करने का सपोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








