Home
News

MacBook Air M4 पर ₹17,600 से ज्यादा की छूट, कीमत गिरी ₹82,000 तक

त्योहारों से पहले Amazon ने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। Apple MacBook Air M4, जिसे इस साल लॉन्च किया गया था, अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आप एक हल्का, पावरफुल और स्टाइलिश लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

यह लैपटॉप राइटिंग और फोटो एडिटिंग से लेकर गेमिंग और वीडियो रेंडरिंग तक हर काम बिना लैग के आसानी से कर सकता है।

MacBook Air M4 पर ₹17,600 से ज्यादा की छूट

Amazon पर MacBook Air M4 की नई कीमत

असली कीमत: ₹99,900

डिस्काउंटेड प्राइस: ₹83,990 (सीधी बचत ₹15,910)

SBI बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर: अतिरिक्त ₹1,750 की छूट, यानी MacBook Air M4 की प्रभावी कीमत घटकर ₹82,240 तक आ गई है।

इसके अलावा खरीदार पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर ₹4,100 तक का अतिरिक्त लाभ ले सकते हैं। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत ₹4,072 प्रति माह से होती है।

MacBook Air M4 के स्पेसिफिकेशन

डिजाइन: MacBook Air M4 को बेहद पतला और हल्का बनाया गया है। यह सिर्फ 11.3mm मोटा है और इसका वजन मात्र 1.24kg है। एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन इसे प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देता है।

डिस्प्ले: इस लैपटॉप में दो साइज ऑप्शन मिलते हैं-13-इंच और 15-इंच Liquid Retina डिस्प्ले। यह 500 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे आउटडोर लाइट में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। कलर एक्यूरेसी और शार्पनेस इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

पोर्ट्स: कनेक्टिविटी के लिए इसमें MagSafe चार्जिंग पोर्ट और दो Thunderbolt पोर्ट्स दिए गए हैं। इससे न सिर्फ फास्ट चार्जिंग मिलती है, बल्कि हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर और मल्टी-डिवाइस कनेक्शन भी आसानी से हो सकता है।

कैमरा: वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए इसमें 12MP Centre Stage कैमरा दिया गया है। यह फीचर ऑटोमैटिकली फ्रेम को एडजस्ट करता है, ताकि कॉल के दौरान यूजर हमेशा फोकस में बना रहे।

बैटरी: MacBook Air M4 को पावर देने के लिए इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक का बैकअप देती है।

स्पेशल फीचर्स

  • Siri के नए अपडेट (वॉइस + टेक्स्ट कंट्रोल)
  • AI-पावर्ड ChatGPT इंटीग्रेशन
  • Writing Tools सपोर्ट

त्योहार से पहले परफेक्ट डील

Amazon की इस ऑफर के बाद Apple MacBook Air M4 अब ₹82,000 से भी कम में खरीदा जा सकता है। हल्के वजन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के चलते यह लैपटॉप रोज़ाना काम से लेकर प्रोफेशनल टास्क तक हर चीज के लिए बेहतरीन विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X