MacBook Air M4 सस्ते में लेने का मौका! मिल रही है हजारों रुपये की छूट
अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2025 लाइव है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक पर भारी छूट ऑफर की जा रही है। अगर आप एपल का मैकबुक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
एपल का MacBook Air M4 अमेजन पर अच्छे डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। यहां सब बताने वाले हैं।

MacBook Air M4 डील और ऑफर्स
अमेजन सेल के दौरान मैकबुक एयर एम4 13 इंच का 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 90,900 रुपये में बिक रहा है, जबकि इसका असल प्राइस 99,900 रुपये है। यानी इस पर पूरे 9000 रुपये की छूट मिल रही है।
अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके बाद प्रभावी कीमत 87,900 रुपये रह जाती है। कुलमिलाकर एपल के पावरफुल मैकबुक पर 12000 रुपये की अच्छी छूट मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स (Apple MacBook Air M4)
चिपसेट: नया MacBook Air लेटेस्ट Apple M4 चिपसेट के साथ आता है। यह चिप पहले के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी देता है, जिससे लैपटॉप तेज़ी से काम करता है और बैटरी की खपत भी कम होती है।
रैम: इसे 16GB रैम के साथ पेयर किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हेवी सॉफ्टवेयर रन करने के लिए पर्याप्त है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह लैपटॉप macOS Sequoia पर चलता है, जिसमें नए Apple Intelligence फीचर्स शामिल हैं - जैसे स्मार्ट फंक्शन, AI बेस्ड टूल्स और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस।
डिस्प्ले: इसमें 13 इंच की Liquid Retina Display दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। यह डिस्प्ले तेज रोशनी में भी क्लियर व्यू देती है और कलर्स ज़्यादा नेचुरल दिखते हैं।
कनेक्टिविटी
- Wi-Fi 6E: तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के लिए।
- Bluetooth 5.3: बेहतर वायरलेस एक्सेसरीज कनेक्शन के लिए।
पोर्ट्स: इसमें डुअल Thunderbolt 4 USB-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनका उपयोग फास्ट चार्जिंग, डेटा ट्रांसफर और एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है।
कैमरा: फ्रंट में 12MP कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन क्वालिटी देता है।
स्पीकर्स: इसमें Dolby Atmos और Spatial Audio सपोर्ट के साथ 4-स्पीकर सिस्टम है, जिससे शानदार साउंड क्वालिटी मिलती है।
बैटरी: यह डिवाइस 53.8Wh बैटरी से लैस है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।


Click it and Unblock the Notifications








