Apple जल्द लॉन्च कर सकता है नया iPhone SE और iPad, जानें खास अपडेट्स और फीचर्स
अमेरिकी टेक कंपनी Apple जल्द ही नया iPhone SE और iPad लॉन्च कर सकता है, जो अप्रैल तक बाजारों में उपलब्ध हो सकते हैं। इन नए डिवाइसेस में बड़ा और बेहतर डिस्प्ले, फेस आईडी और USB-C पोर्ट जैसे कई खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
साथ ही iPhone SE का नाम बदलकर iPhone 16E भी रखा जा सकता है। Apple हमेशा अपने ग्राहकों के लिए वई टेक्नोलॉजी लेकर आता है, ऐसे में इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि ये डिवाइसेस नई टेक्नोलॉजी से लैस भी होंगे।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार Apple अप्रैल 2025 तक नया iPhone SE और iPad 11 लॉन्च कर सकता है। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि, ये डिवाइस iOS 18.3 और iPadOS 18.3 के साथ पेश किए जाएंगे, लेकिन गुरमन के अनुसा Apple अपने इस डिवाइसेस को iOS 18.4 के पहले लॉन्च करने की तैयारी में है।
आपको बता दें, मार्क गुरमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि, नए iPad और iPhone SE रिप्लेसमेंट iOS 18.3 ट्रेन पर डेवलप हो रहे हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, इन्हें एक साथ इस महीने लॉन्च किया जाएगा। उनका कहना है कि, अगर सबकुछ प्लानिंग के अनुसार होता है तो ये डिवाइसेस iOS 18.4 से पहले अप्रैल 2025 तक पेश किए जा सकते हैं।
लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 का नाम बदलकर iPhone 16E किया जा सकता है। यह अटकलें सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर फिक्स्ड फोकस डिजिटल यूजर द्वारा शुरू हुईं और बाद में लीकर माजिन बु ने X (पूर्व ट्विटर) पर इसे कंफर्म किया।
हालांकि इन लीक्स का ऐप्पल की अफवाहों के साथ कोई मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है। अगर ऐसा होता है, तो यह ऐप्पल के बजट iPhone लाइनअप में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
iPhone SE में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका डिजाइन iPhone 14 जैसा हो सकता है, जिसमें 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में फेस ID ऑथेंटिकेशन फीचर शामिल किया जा सकता है, और पुराने लाइटनिंग कनेक्टर की बजाय यूएसबी टाइप-C पोर्ट का उपयोग किया जा सकता है। यह बदलाव iPhone SE को और भी पावरफुल और मॉडर्न बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








