Home
News

इस साल Apple लॉन्च कर सकता है नया AirPods 3 और MacBook Pro

Apple इस साल कई नए प्रॉडक्ट को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। जैसा कि ज्ञात हो कि टेक दिग्गज ने हाल ही में 14 सितंबर के इवेंट में नई iPhone 13 सीरीज, ऐप्पल Watch Series 7, iPad Mini 2021 और बहुत कुछ लॉन्च किए थे। अब, कंपनी द्वारा बहुत जल्द नए प्रॉडक्ट को लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसमें M1X प्रोसेसर द्वारा संचालित AirPods 3 और MacBooks Pro शामिल हैं।

इस साल Apple लॉन्च कर सकता है नया AirPods 3 और MacBook Pro

कंपनी आने वाले हफ्तों में इन सभी प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के लॉन्च प्लान में कोई नया डिजाइन वाला MacBook Air नहीं होगा।

Apple जल्द लॉन्च करेगा M1X प्रोसेसर के साथ AirPods 3 और MacBook Pro को

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यह स्पष्ट है कि AirPods 3 पहले से ही बड़े पैमाने पर निर्माण के चरण में है और आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने वाला है। साथ ही कहा जा रहा है कि ऐपल दो प्रॉडक्ट्स के लिए अलग-अलग इवेंट को आयोजित नहीं करेगा और दोनों को एकसाथ लॉन्च कर सकता है। अगर AirPods 3 नए MacBook Pros के साथ जाने के लिए तैयार है, तो Apple अक्टूबर में ही एक नए इवेंट की घोषणा कर सकता है। जिसमें ये प्रॉडक्ट लॉन्च होंगे।

पिछले साल, Apple ने नवंबर में M1 चिपसेट द्वारा संचालित नए मैकबुक लाइनअप की घोषणा की थी क्योंकि उसने अक्टूबर में iPhone 12 सीरीज लॉन्च की थी। इस साल कंपनी ने सितंबर में नया iPhone 13 सीरीज लॉन्च किया है, इसलिए यह संभव है कि AirPods 3 के साथ एक नया MacBook लाइनअप अक्टूबर में ही आ सकता है। हालांकि अभी तक Apple की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

लेकिन Apple के इस साल भी Apple AirPods Pro 2 और iPad Pro की एक नई जेनेरेशन को लॉन्च करने की उम्मीद नहीं है। कंपनी 2022 की शुरुआत में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका अनावरण कर सकती है। M1X प्रोसेसर के साथ नया Macbook प्रो 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन साइज में आने की उम्मीद है।

14-इंच मॉडल में 13.3-इंच Macbook Pro के साइज और फॉर्म फैक्टर को बनाए रखने की उम्मीद है, लेकिन यह छोटे बेज़ेल्स के साथ आएगा जो स्क्रीन की साइज को ऑटोमेटिक रूप से बढ़ा देगा। साथ ही AirPods 3 के लॉसलेस ऑडियो सपोर्ट के साथ आने की पूरी उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple is all set to launch many new products this year. Now, the company is expected to launch new products very soon, which include the AirPods 3 and MacBooks Pro powered by the M1X processor. The company is preparing to launch all these products in the coming weeks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X