Home
News

iPhone पर यहां मिल रहा है 10,000 रुपए कैशबैक

By Neha Kashyap

हम आपको अपने कई आर्टीकल में एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर के बारे में जानकारी दे चुके हैं। लेकिन अगर आप अपने लिए ऐपल आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है, जब आप 10000 रुपए तक कैशबैक के साथ आईफोन खरीद सकते हैं।

ऐपल इंडिया ICICI बैंक के साथ मिलकर आईफोन और ऐपल के अन्य प्रॉडक्ट पर 10,000 रुपए तक कैशबैक ऑफर कर रहा है। ऐपल का ये ऑफर शुरू हो चुका है और 15 अप्रैल तक चलेगा।

iPhone पर यहां मिल रहा है 10,000 रुपए कैशबैक

ऐपल इंडिया ने आईफोन और अन्य प्रॉडक्ट पर कैशबैक देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत ऐपल आईफोन पर 10,000 रुपए तक कैशबैक दे रहा है।

इस ऑफर में आईफोन एक्स के सभी वेरिएंट शामिल है। न सिर्फ आईफोन बल्कि ऐपल के अन्य प्रॉडक्ट जैसे आईपैड, मैकबुक और ऐपल वॉच मॉडल पर भी कैशबैक मिल रहा है।

अगर आप आईफोन X लेने का सोच रहे थे, लेकिन उसकी कीमत आपके बजट के बाहर है, तो बता दें कि आईफोन X पर 10,000 रुपए तक कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा आईफोन के अन्य मॉडल जैसे पर आप 8000 रुपए तक कैशबैक तक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 5000 रुपए कैशबैक के साथ ऐपल वॉच और आईपैड भी खरीद सकते हैं।

1 लाख का iphone X या फिर 40 हजार से कम वाला oneplus 5T

iPhone पर यहां मिल रहा है 10,000 रुपए कैशबैक

ये कैशबैक कस्टमर्स को आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को ईएमआई से खरीदारी पर ही मिलेगा। ईएमआई से खरीदारी पर ऑप्शन की बात करें, तो ये 6 महीने, 9 महीने, 12 महीने, 18 महीने, 24 महीने के ऑप्शन हैं।

इस पार्टनरशिप का फायदा यूजर्स 12 मार्च से 15 अप्रैल 2018 तक ले सकते हैं। इस ऑफर की सबसे जरूरी बात कि ये ऑफर पाइनलैब/प्लूटस पीओएस टर्मिनल की मशीन व पेमेंट गेटवे के जरिए भुगतान पर ही वैलिड होगा। ऐपल प्रॉडक्ट खरीदने के बाद कैशबैक कस्टमर तक 90 दिनों के अंदर आईसीआईसीआई अकाउंट पर पहुंच जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
apple partners with iphone to offer rs 10000 cashback on iPhone and other prodcts like IPad, MacBook and Apple Watch.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X