Apple Event: ऐपल ने iPhone SE से लेकर iPad Air तक इन प्रोडक्ट्स को किया लॉन्च
Apple ने साल 2022 के लिए अपना पहला मेगा इवेंट आयोजित किया और कंपनी ने काफी कुछ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। 'पीक परफॉर्मेंस' इवेंट में ऐपल ने अपने कई प्रोडक्ट्स को पेश किया है जिसमें नया iPhone SE, iPad Air, Mac Studio और M1 Ultra चिप हैं। तो आइए ऐपल इवेंट के इन लॉन्च पर जानते है विस्तार से।

ऐपल ने पीक परफॉर्मेंस इवेंट में लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स
एप्पल टीवी+ (Apple TV+)
CEO टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत Apple TV+ के साथ की। ऐपल ने मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के साथ अपनी साझेदारी की भी घोषणा की। कुछ देशों में Apple TV+ यूजर्स के लिए बेसबॉल गेम निःशुल्क उपलब्ध होंगे।
iPhone 13 को मिला नया कलर
इसके अलावा इस इवेंट में, Apple ने iPhone 13 Pro और iPhone 13 के लिए दो नए रकलर ऑप्शन की भी घोषणा की है। जी हाँ, iPhone 13 Pro अब एक नए अल्पाइन हरे रंग के साथ उपलब्ध होगा और iPhone 13 हरे रंग के साथ उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन पहले से ही मार्केट में उपलब्ध हैं और अब इन कलर्स में भी उपलब्ध होंगे।
iPhone SE 2022 (आईफोन एसई 2022)
जैसा कि आपको बता दें कि ज्यादातर यूजर्स के लिए ऐपल इवेंट इसलिए खास था क्योंकि इसमें आईफोन एसई 2022 लॉन्च होगा। इसी तरह अमेरिकी कंपनी ने आखिरकार नया किफायती iPhone SE 2022 लॉन्च कर दिया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Apple iPhone SE 2022 नए A15 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है। और यही चिपसेट फ्लैगशिप iPhone 13 सीरीज में भी आता है। नए iPhone SE में समान 12-मेगापिक्सेल कैमरा लेंस मिलता है।
साथ ही iPhone SE 2022 में भी वही ग्लास बैक मिलता है जिसका इस्तेमाल iPhone 13 और iPhone 13 Pro में किया गया है। इसमें टच आईडी के साथ होम बटन का फीचर भी दिया गया है।
भारत में, नया iPhone SE 2022 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होगा।
स्टोरेज ऑप्शन्स में 64GB, 128GB और 256GB वैरिएंट शामिल हैं। फोन भारत में 11 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 18 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
iPad Air (आईपैड एयर)
इसके अलावा Apple ने नया iPad Air भी लॉन्च किया है। नया iPad पिछले साल के एडिशन जैसा ही दिख सकता है लेकिन अब यह M1 चिप द्वारा संचालित है। M1 चिप मैकबुक एयर और 13-इंच मैकबुक प्रो 2020 में भी आता है।

iPad Air में 500nits तक की ब्राइटनेस के साथ 10.9-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले एंटी-रिफ्लेक्टिव है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा को 12-मेगापिक्सेल मॉड्यूल में अपग्रेड किया गया है जो सेंटर स्टेज फीचर को भी सपोर्ट करता है। M1-संचालित iPad Air 2022 में 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है।
नए iPad Air के वाई-फाई मॉडल 54,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध हैं और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल 68,900 रुपये से शुरू होते हैं। नया iPad Air 64GB और 256GB कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा
M1 अल्ट्रा
Apple ने पीक परफॉर्मेंस इवेंट में अपना आखिरी और सबसे पावरफुल M1 चिपसेट लॉन्च किया है। M1 Ultra, M1 Max की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। चिपसेट में अल्ट्राफ्यूजन, ऐपल का नया पैकेजिंग आर्किटेक्चर है।
M1 अल्ट्रा को 128GB तक हाई-बैंडविड्थ, लो-लेटेंसी RAM के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है जिसे 20-कोर CPU, 64-कोर GPU और 32-कोर न्यूरल इंजन द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।
मैक स्टूडियो और मैक डिस्प्ले
इन सबके अलावा ऐपल ने इस लॉन्च इवेंट में अपना नया मैक स्टूडियो और मैक डिस्प्ले भी पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








