Home
News

iPhone X के दो खास मॉडल लॉन्च कर सकता है ऐपल

By Neha

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऐपल के नेक्स्ट जनरेशन आईफोन लॉन्च के बाद से ही चर्चा में हैं। 3 नवंबर से इन फोन की बिक्री इंडिया समेत कई देशों में शुरू हो चुकी है। इस साल लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन में iPhone X सबसे ज्यादा खबरों में है। अब खबरें आ रही हैं, ऐपल 2018 तक iPhone X के दो और मॉडल पेश करने जा रही है। इनमें से एक मॉडल की डिस्प्ले 5.8 इंच और दूसरे की डिस्प्ले 6.4 इंच की होगी। इन रूमर्स के बाद भी कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

iPhone X के दो खास मॉडल लॉन्च कर सकता है ऐपल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone X की पॉपुलरिटी को देखते हुए ऐपल साल 2018 तक iPhone X के दो नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन में आईफोन X के फीचर्स ही होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों फोन में iPhone X जैसी ही OLED स्क्रीन होगी।

इसके अलावा नए साल में लॉन्च होने वाले सभी आईफोन में टच आईडी की जगह फेस आईडी दिया जाएगा। iPhone X को 3 नवंबर को भारत समेत कई देशों में सेल के लिए पेश किया गया था, लेकिन ऐपल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की डिमांड ऐपल फैन्स के बीच बनी हुई है।

इंडिया में भी आईफोन X बिक्री के बाद कुछ ही देर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। कहा जा रहा है कि ऐपल 23 या 24 नवंबर के आस-पास iPhone X को 14 और देशों में पेश किया जाएगा।

iPhone X की इंडिया में कीमत की बात करें, तो इसके 64जीबी वेरिएंट की कीमत 89,000 रुपए और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 1,02,000 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Planning to Launch two New OLED iPhones in 2018. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X