इन फीचरों की वजह से एप्पल का नया आईफोन कर देगा सबकी छुट्टी
एप्पल अपने नए आईफोन वर्जन के लांचिंग की तैयारियों में जुट गई है। रिपोर्ट के अनुसार 10 सितंबर को एप्पल नया आईफोन लांच करेगी। इसके साथ खबरें ये भी मिल रहीं हैं कि एप्पल एक साथ दो आईफोन लांच कर सकती है जिसमें से एक मॉडल कम कीमत यानी एप्पल का सबसे किफायती आईफोन होगा।
एप्पल बाजार के रुख को देखते हुए किफायती आईफोन मॉडल लांच कर सकती है क्योंकि जानकारों के अनुसार आईफोन को अगर मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करती है तो उसे अपनी रेंज में कम कीमत का आईफोन शामिल करना होगा साथ ही एप्पल को कम बजट के फोन के फीचरों पर भी ध्यान रखना होगा क्योंकि न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में सैमसंग, नोकिया और सोनी जैसे ब्रांड कम कीमत में बेहतर फीचर देने की कोशिश कर रहे हैं।
पढ़ें: 100 साल बाद कैसा दिखेगा आपका नोकिया फोन
ये तो 10 सितंबर को ही पता चलेगा की एप्पल इस बार लोगों को अपने आईफोन में क्या नया देगा। लेकिन नए आईफोन के फीचरों को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुक्ता है आईए जानते है कुछ ऐसे फीचरों के बारे में जो नए आईफोन में दिए जा सकते हैं क्योंकि एप्पल अभी तक अपने नए आईफोन के फीचरों को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया है।
12 Megapixel Camera With Slow-Motion Video
नए आईफोन 5एस में 12 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्शन होगा जिसमें 120 फ्रेंम पर सेकेंड की स्पीड से वीडियो रिकार्डिंग कर सकेंगे साथ ही इसमें स्लो मोशन वीडियो भी रिकार्ड कर सकेंगे।
Size
आईफोन 5 एस के साइज को लेकर जानकारों का कहना है इसमें 4.7 इंच से लेकर 5.7 इंच तक की स्क्रीन दी जा सकती है और इसका साइज पिछले आईफोन 5 की तरह की होगा।
Fingerprint Sensor On Home Button
पिछले साल एप्पल ने घोषणा की थी की कंपनी 356 मिलियन डॉलर खर्च करके फिंगरप्रिंट तकनीक पर काम कर रही है हो सकता है एप्पल अपने नए आईफोन 5 एस में ये फिंगरप्रिंट तकनीक दें जिसकी मदद से आप फोन में फिंगर प्रिंट की मदद से उसका लॉक खोल सकें।
Double Flash
कल्ट ऑफ मैक ने आईफोन 5एस की लीक इमेज पोस्ट की थी जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि नए आईफोन में ड्युल लिड फ्लैश कैमरा होगा जिसमें कम रोशनी में अच्छी तस्वीरें खींचने की क्षमत होगी।
Composition
आईफोन 4 और 4एस के मुकाबले नए आईफोन 5एस की हाउजि़ंग एल्यूमीनियम की बनी होगी। एप्पल ने इसके लिए लिक्विडमेटल के साथ अपने करार को बढ़ा कर 2014 तक कर दिया है।
Black, White And Gold
नए आईफोन में यूजरों को तीन कलर ऑप्शन मिलेंगी ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट जिसमें से ब्लैक और व्हाइट कलर आईफोन पहले भी लांच हो चुके है लेकिन गोल्ड कलर आईफोन पहली बार लांच होगा।


Click it and Unblock the Notifications








