Home
News

इन शहरों में खुलेंगे नए Apple Store, iPhone मेकर ने कर ली बड़ी तैयारी

Apple भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए नए स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। साल 2023 में दिल्ली और मुंबई में एपल स्टोर खोले गए थे। अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी देश में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है।

अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने के मकसद से एपल नोएडा और पुणे जैसे शहरों में नए स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। वैसे तो कंपनी चार नए स्टोर खोलने वाली है, लेकिन नोएडा और पुणे वाले स्टोर कुछ ही दिनों में खुल सकते हैं। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone बनाने वाली कंपनी नोएडा के मॉल ऑफ इंडिया में अपना नया स्टोर शुरू कर सकती है।

Apple नोएडा और पुणे में खोल सकता है नए स्टोर

जगह हो गई फाइनल

रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल अपने रिटेल एक्सपेंशन के दूसरे फेज में पुणे के कोपा मॉल में एक और स्टोर खोलने की तैयारी में है। एपल ने पुणे और नोएडा के लिए जगह पहले ही फाइनल कर ली है और अब कंपनी बेंगलुरु और मुंबई में दो और लोकेशन की तलाश कर रही है। यह जानकारी उस समय सामने आई जब पिछले महीने लिंक्डइन पर कुछ नौकरियों की पोस्टिंग देखी गई थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 20 में से 8 वैकेंसी Apple रिटेल से जुड़ी थीं, जिससे साफ है कि कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने की योजना में है।

दिलचस्प बात यह है कि यह खबर उन रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें बताया गया था कि iPhone बनाने वाली कंपनी अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए नए टैक्स के असर को कम करने के लिए भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने 2024 में भारत में करीब 12 मिलियन iPhone बनाए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि 2025 में यह आंकड़ा 30 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल को अमेरिका में चीन की बजाय भारत में बने iPhone ज्यादा बेचने की उम्मीद है, क्योंकि इन पर कम टैरिफ लगता है। बात करें टैरिफ की तो अमेरिका ने भारत से आने वाले प्रोडक्ट्स पर 26% टैक्स लगाया है, जबकि चीन से आने वाले प्रोडक्ट्स पर यह टैक्स 145% है।

याद दिला दें, एपल ने 2023 में भारत में दो रिटेल स्टोर खोले थे। Apple BKC की शुरुआत 18 अप्रैल 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में हुई थी, वहीं एपल साकेत 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खोला गया था।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X