Home
News

Apple ने Appstore से हटाए 25,000 गैम्बलिंग ऐप्स

By Nikita Rawat

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो एप्पल कंपनी के बनाए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। एप्पल के स्मार्टफोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। बता दें, एप्पल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अब चीन में अपने ऐप स्टोर से 25,000 गैम्बलिंग ऐप्स को हटाने के लिए कहा है। कंपनी के मुताबिक, ये ऐप्स चीन के स्थानीय इंटरनेट नीतियों की अवहेलना कर रहे हैं। बीते सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए एक बयान में, क्यूपर्टिनो-आधारित आईफोन निर्माता ने कहा कि गैम्बलिंग ऐप्स अवैध हैं और चीन में ऐप स्टोर पर अनुमति नहीं है।

Apple ने Appstore से हटाए 25,000 गैम्बलिंग ऐप्स

एप्पल के गैंम्बलिंग एप्स

जाहिर सी बात है कि इन ऐप्स का लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस कदम को उठाया गया है। आईएएनएस के बताया कि हमने अपने ऐप स्टोर पर अवैध गैम्बलिंग ऐप्स को बढ़ने से पहले ही कई ऐप्स और डेवलपर्स को हटा दिया है। इसके अलावा उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। अमेरिकी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक एप्पल ने कहा कि गैम्बलिंग वाले ऐप्स अवैध हैं और चीन के ऐप स्टोर पर इन्हें अनुमति नहीं है।

सीसीटीवी से मिली थी फटकार

कंपनी ने हाल ही में 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर के पूंजीकरण का लक्ष्य हासिल किया था। जो काफी बढ़ी संख्या है। संख्या सामने आने के बाद चीन की सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने ऐप्पल पर आरोप लगाया था कि वह गैम्बलिंग समेत अन्य अवैध ऐप्स को हटाने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

सीसीटीवी ने एप्पल पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि कंपनी ने अपने स्टोर पर ऐप्स को अनुमति देने के लिए कई नियम बनाए थे, लेकिन कंपनी खुद ही इन नियमों का सम्मान नहीं करती है। जिसके परिणामस्वरूप नकली गैम्बलिंग ऐप्स का प्रचार प्रसार हुआ है, और लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। एप्पल ने पिछले साल ही चीन के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के लिए स्काइप समेत कई सेंसरशिप टूल्स वाले सैकड़ों ऐप्स को हटाया था। बता दें, इन दिनों चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर चल रही है।

एप्पल यहां करेगी निवेश

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारी तनाव के कारण टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने इसी साल जुलाई में चीन में अपने सप्लायर्स के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर का क्लीन एनर्जी फंड लॉन्च किया है। इस फंड का इस्तेमाल चीन में 1 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी का प्रोजेक्ट डेवलपमेंट करने के लिए होगा। एप्पल ने एक बयान में कहा कि China Clean Energy Fund चीन में अक्षय ऊर्जा के 1 गीगावाट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का निवेश और विकास करेगा। 2017 में ऐप्पल ने घोषणा की कि वह शंघाई और सूज़ौ में दो नए आर एंड डी केंद्र बनाने के लिए चीन में करीब 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has taken a big step and now asked to remove 25,000 gambling apps from its App Store in China. According to the company, these applications are ignoring China's local Internet policies. In a statement given to the Wall Street Journal on Monday, the Cupertino-based iPhone manufacturer said that the gambling apps are illegal.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X