Home
News

नए iPhone की एंट्री, पुराने मॉडल आउट! जानिए क्यों करता है Apple ऐसा?

Apple ने अपने लेटेस्ट इवेंट में iPhone 17 सीरीज और सबसे स्लिम iPhone 17 Air को लॉन्च कर दिया है। नया डिजाइन, कलर्स और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ इन फोन्स ने टेक दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही हर बार की तरह नए iPhones के आते ही Apple ने कुछ पुराने मॉडल को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है।

इसका मतलब यह नहीं है कि वे पूरी तरह बंद हो गए हैं, बल्कि अब ये मॉडल केवल ऑथराइज्ड Apple रिटेलर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर ही उपलब्ध रहेंगे- वो भी तब तक, जब तक स्टॉक मौजूद है।

नए iPhone की एंट्री, पुराने मॉडल आउट!

Apple Store से हटाए गए iPhone मॉडल

Apple ने इस बार अपनी वेबसाइट से तीन मॉडल आउट किए हैं, जिनमें iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से iPhone 16 Pro और 16 Pro Max ही ऐसे मॉडल थे, जो Apple Intelligence सपोर्ट करते थे। Apple का यह नया AI सिस्टम जेनरेटिव मॉडल्स और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को मिलाकर काम करता है।

Apple Intelligence किन iPhones में मिलेगा?

इन तीन मॉडल्स को हटाने के बाद अब Apple Intelligence का अनुभव करने के लिए आपको ये नए iPhones लेने होंगे।

  • iPhone 16 और iPhone 16e
  • iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max
  • iPhone Air

iPhone 17 बेस मॉडल में A19 चिपसेट है, जो A18 से 20% तेज है। वहीं, iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air में A19 Pro प्रोसेसर मिलता है, जो अपने पिछले वर्जन से 40% ज्यादा तेज है।

Apple ऐसा क्यों करता है?

एपल हर साल नए iPhone लॉन्च के साथ कुछ पुराने मॉडल्स को अपने स्टोर से हटा देता है। इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं।

  1. सप्लाई चेन और प्रोडक्ट लाइन को सिंपल रखना ताकि कस्टमर के पास चुनने के लिए बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन न हो।
  2. नए मॉडल की डिमांड बढ़ाना - पुराने मॉडल हटते ही नए iPhone ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।
  3. प्रॉफिट मार्जिन और टेक्नोलॉजी फोकस - Apple चाहता है कि ग्राहक नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स वाले मॉडल की ओर शिफ्ट हों।

तो अब साफ है कि अगर आपको Apple Intelligence वाला iPhone चाहिए, तो iPhone 17 सीरीज या iPhone Air ही आपके पास सही ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X