Home
News

भारत में इस बार एप्पल की दिवाली नहीं हुई खास

आज पूरे देश में दिवाली मनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते बाजारों में रौनक छा रखी है। लोग अपने घरों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, कई ई-कॉमर्स साइट में दिवाली सेल का आयोजन किया गया है। जिसमें स्मार्टफोन कंपनियों ने भी मुनाफा कमाया। दरअसल, दिवाली को मुनाफे से होने वाली खुशियों का त्यौहार भी माना जाता है। हालांकि इस साल एप्पल कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को लॉन्च किया। कंपनी ने स्मार्टफोन के साथ एप्पल वॉच को भी लॉन्च किया लेकिन फिर भी एप्पल कंपनी की दिवाली इस साल भारत में काफी फीकी पड़ती दिखाई दे रही है।

भारत में इस बार एप्पल की दिवाली नहीं हुई खास

काउंटरपॉइंट रिसर्च के डाटा के मुताबिक एप्पल की सेल्स में इस बार गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक काउंटरपॉइट रिसर्च से पता चलता है कि भारत में चौथे क्वॉर्टर 2018 में आईफोन की सेल्स लगभग 7,00,000 से 8,00,000 रह सकती है। बता दें, पिछले साल के सेम क्वॉर्टर के मुकाबले सेल्स का यह आंकड़ा 1 लाख कम है। पिछले साल के इसी क्वॉर्टर में कंपनी ने 9,00,000 यूनिट्स की बिक्री की थी। जो एप्पल कंपनी के लिए काफी निराशजनक है।

आईफोन की सेल में गिरावट

आईफोन की सेल्स में गिरावट का पता पिछले क्वॉर्टर में भी मिल चुका था। जब एप्पल कंपनी को उम्मीद थी कि वह भारत में 4,50,000 iPhones की बिक्री करेगा। काउंटपॉइंट रिसर्च के नील शाह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि iPhones की सेल्स में गिरावट की एक बड़ी वजह इसकी महंगी कीमत भी हो सकती है, क्योंकि इस बार के आईफोन की कीमत काफी ज्यादा है।

नील शाह ने बात करते हुए कहा कि एंड्रॉयड बेस तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एप्पल को अपने साथ नए कस्टमर्स जोड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें,अमेरिका की आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल का भारत में मार्केट शेयर 1% के करीब है, जबकि भारत में स्मार्टफोन मार्केट डबल डिजिट में ग्रोथ कर रहा है। चीन में एप्पल की सेल्स ठंडी पड़ी है। कंपनी को भारत में भी अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Diwali is also considered the festival of happiness due to profits. However this year the Apple company launched its smartphone. The company also launched Apple Watch with the smartphone, but still the Apple company's Diwali appears to be very fading in India this year. Let's tell you why this happened.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X