एप्पल का फरवरी हार्ट मंथ सेलिब्रेशन, जानिए इसकी खासियत
जहां एक तरफ पूरी दुनिया Valentines's Day माना रही है, वहीं दूसरी तरफ एप्प्ल कंपनी भी फरवरी के महीने को 'हार्ट मंथ' के रूप में मना रही है। हार्ट मंथ के चलते एप्पल कंपनी लोगों को उनके दिल के स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करेगी। इस दौरान एप्पल वॉच उपयोगकर्ताओं के लिए 'एक्टीविटी चैंलेज' का भी आयोजन किया जा रहा है।

कंपनी ने अपने ब्लॉग-पोस्ट में बताया कि "एप्पल न्यूयॉर्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने एप्पल स्टोर में सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर जेनेट जेनकिंस के साथ 'हार्ट हेल्थ विद एप्पल' सत्र की मेजबानी करेगा जहां उपस्थित लोगों को उनके हृदय स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी जाएगी। बता दें, प्रतिभागी एक नए 'हेल्थ एंड फिटनेस वॉक' का हिस्सा होंगे और एप्पल वॉच के साथ यहां एक ब्रिस्क वॉक भी करेंगे।
आईफोन निर्माताओं का दावा है कि उन्हें एप्पल वॉच के उपयोगकर्ताओं के पत्र मिल रहे हैं, जिसमें वह बताते हैं कि कैसे एप्पल वॉच की ओर से उन्हें उनकी दिल की स्थिति की पहचान करने, चिकित्सीय उपचार, वजन कम करने और सक्रिय रहने में मदद मिली है। एप्पल के वरिष्ठ निदेशक जे बालहानिक ने बताया कि "हमें उम्मीद है कि यह 'एक्टीविटी चैंलेज' और हृदय स्वास्थ्य के बारे में वार्तालाप अधिक उपभोक्ताओं को अपने दैनिक जीवन में नियमित शारीरिक गतिविधि को हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।"
वहीं एप्पल कंपनी के लेटेस्ट फोन की बात करें को अक्टूबर में लॉन्च हुए आईफोन ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। खासतौर पर अगर बात भारत की करें तो भारत में चीन की वनप्लस कंपनी ने कम दाम में फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करके यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। अब देखना होगा कि एप्पल कंपनी वापसी करने के लिए क्या कदम उठाती है।


Click it and Unblock the Notifications