Home
News

2020 में आएगा एप्पल का पहला 5G स्मार्टफोन

एप्पल कंपनी के स्मार्टफोन का मार्केट में अपना अलग ही क्रेज रहता है। यूजर्स एप्पल के स्मार्टफोन को महंगा होने के बावजूद काफी पसंद करते हैं। अब एप्पल यूजर्स 5G का इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में 5G लाने की कोशिश में लगी है। ऐसे में एप्पल के यूजर्स भी 5G आईफोन का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

2020 में आएगा एप्पल का पहला 5G स्मार्टफोन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल यूजर्स को 5G हैंडसेट के लिए करीब 2 साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने 5जी आईफोन लाने वाली योजना को तत्काल टाल दिया है। पहले कंपनी की योजना इस फोन को 2019 में लॉन्च करने की थी लेकिन अब कंपनी इसे 2020 में लॉन्च करेगी।

वहीं दुनिया की दूसरी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां काफी तेजी 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। एप्पल की इस ख़बर से बाकी प्रतिद्वंदियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि एप्पल कंपनी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी माने जाने वाली सैमसंग भी वेरिजॉन के साथ मिलकर 2019 के शुरुआती महीनों में 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। अमेरिका में सैमसंग और वेरिजॉन मिलकर 2019 में 5G स्मार्टफोन का ऐलान करेंगे। इन दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से इस बात की घोषणा कर दी है।

वेरिजॉन के वाइस प्रेसिडेंट ने इस घोषणा पर कहा है कि दोनों कंपनियां मिलकर साल 2019 के पहले 6 महीने में 5जी कमर्शियल स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 5जी टेक्नोलॉजी के मामले में दक्षिण कोरिया दुनिया के दूसरे देशों से एक कदम आगे चल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to media reports, Apple users will have to wait longer than 2 years for a 5G handset. Let me tell you that the company has put an end to the plan to bring the 5G iPhone. The company's plan was to launch this phone in 2019 but now the company will launch it in 2020.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X