Home
News

एप्पल का ‘One More Thing' लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में होगा शुरू, यहां देखें लाइव इवेंट

टेक जॉयंट ऐप्पल साल 2020 का अपना चौथा बड़ा इवेंट ऑर्गेनाइज़ करने जा रही है। आज यानि मंगलवार को कंपनी का 'One More Thing' नामक इवेंट का वर्चुअल इवेंट होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपने आईफोन 2020 मॉडल्स को पेश किया था। 'One More Thing' इवेंट से उम्मीद की जा रही है कंपनी इसमें अपने silicon आधारित MacBook मॉडल्स को इंट्रोड्यूस करेगी।

एप्पल का ‘One More Thing' लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में होगा शुरू, यहां देखें लाइव इवेंट

एप्पल इवेंट का समय

Apple के इस वर्चुअल इवेंट की शुरुआत 10am PST यानि भारत के समयानुसार रात 11:30 बजे से होगी। वन मोर थिंग को ऐप्पल की साइट के साथ साथ ऐप्पल टीवी ऐप और यूट्यूब के ज़रिए लाइव देखा जा सकेगा।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें अपने नेटिव ARM सिलिकॉन पर आधारित हार्डवेयर को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स में सिर्फ अपनी टैगलाइन "One more thing" को ही मेंशन किया था। इसके अलावा कंपनी ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।

एप्पल इवेंट में क्या होगा (expected)

बता दें कि पिछले कुछ समय से चर्चा है कि कंपनी अपने AirTags पर काम कर रही है। हालांकि आज इवेंट में इसके बारे में अनाउंसमेंट होने की उम्मीद नहीं है। बल्कि कंपनी अपने MacBook और अन्य Mac डिवाइस से संबंधित कुछ लॉन्च कर सकती है।

याद हो कि ऐप्प्ल ने अपने WWDC 2020 के दौरान नेक्स्ट-जनरेशन मैक मशीन के लिए अपने इन-हाउस ARM आधारित सिलिकॉन प्लान को लेकर कंफर्मेशन दी थी। जो कि पिछले कई सालों से सुर्खियों में था।

नए MacBook Pro मॉडल्स का इंतजार

अगर कुछ टेक रिपोर्ट्स के बात करें तो ऐप्पल अपने नए 13 इंच और 16 इंच MacBook Pro मॉडल्स के साथ-साथ 13 इंच MacBook Air के प्रोडक्शन को बढ़ा रही है। बताया जा रहा है छोटा मॉडल अंडर प्रोडक्शन है जबकि अन्य मॉडल्स आज लॉन्च हो सकते हैं। मैकबुक मॉडल्स को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि इसमें सिलिकॉन के अलावा किसी प्रकार का विजिबल बदलाव नहीं किया गया है।

इसके अलावा, ऐप्पल ने इस साल की शुरुआत में आयोजित हुए WWDC 2020 में इंटेल प्रोसेसर पर अपने इन-हाउस चिप प्लान की अनाउंसमेंट की थी। फिलहाल नए हार्डवेयर को पेश नहीं किया गया है। जो कि नेटिव चिप फीचर से लैस होगा।

Best Mobiles in India

English summary
Tech joint Apple is going to organize its fourth big event of the year 2020. Today i.e. on Tuesday, the company's 'One More Thing' event is going to be a virtual event. Earlier, the company recently introduced its iPhone 2020 models. It is expected from the 'One More Thing' event that the company will introduce its silicon based MacBook models in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X