Home
News

Apple Scary Fast Event 2023 में MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानिए कीमत

Apple Scary Fast Event: एप्पल ने अपने Scary Fast Event के दौरान मैकबुक प्रो की जानकारी दी है। इवेंट में कंपनी ने सबसे पहले M3, M3 Pro, M3 Max चिप पर से पर्दा उठाया। इसके बाद M3 चिप से लैस MacBook Pro को लॉन्च किया है। इसके साथ ही एप्पल ने नए iMac पर से पर्दा उठाया। तो आईए आपको Apple के इन नए प्रोडक्ट्स की कीमत और खासियत की डिटेल्स बताते हैं।

M3, M3 Pro, M3 Max chips की एंट्री

M3, M3 Pro, M3 Max चिप्स को 3nm टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ ही GPU को बेहतर करने के लिए डायनेमिक कैश नाम का नया कैश सिस्टम का इसमें यूज किया गया है। M3 चिप पहले की M2 Pro और M2 Max चिप्स के मुकाबले काफी फास्ट और ज्यादा एफिशियंट हैं। आपको बता दें, M2 चिप को इसी साल की शुरूआत जनवरी में लॉन्च किया गया था।

Apple Scary Fast Event 2023 में MacBook Pro और iMac लॉन्च

MacBook Pro की M3 चिप के साथ एंट्री

इसके साथ ही Apple ने नए M3 चिप्स के साथ नए MacBook Pro का भी ऐलान किया है। जिसे 14 और 16-इंच मॉडल में उपलब्ध कराया गया है। यह नया मैकबुक प्रो 128GB तक की मेमोरी सपोर्ट के साथ आ रहा है। अपने इस न्यूली मैकबुक को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसकी बैटरी लाइफ 22 घंटे की है। मैकबुक प्रो को स्पेस ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

MacBook Pro की कीमत

MacBook Pro की कीमत की बात करें तो 14 इंच मैकबुक प्रो की कीमत को कटौती के साथ 1599 डॉलर यानि कि, 1,33,109 रुपये में लाया गया है। वहीं 16 इंच मैकबुक प्रो की कीमत 1999 डॉलर यानि कि, 1,66,408 रुपये है। आपको बता दें, भारतीय बाजार में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।

iMac लॉन्च

अपने इस इवेंट के दौरान एप्पल ने 24-इंच iMac को भी पेश किया है। अपने इस डिवाइस को लेकर कंपनी का कहना है कि, 'सबसे पॉपुलर ऑन-इन-वन' लेटेस्ट Intel-पॉवर्ड iMac से ढाई गुना ये फास्ट है। नया iMac 4.5KRetina डिस्प्ले , 24 GB तक यूनिफाइड स्टोरेज और 2 TB तक स्टोरेज से लैस है।

iMac की कीमत

नए आईमैक की कीमत $1299 यानि कि, 1,08,136 रुपए है। हालांकि भारत में इसकी कीमत ज्यादा तय की जा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In the Apple Scary Fast event, the company has launched M3, M3 Pro, M3 Max chips. After this Apple introduced MacBook Pro with M3 chip. After this, the company has also launched the new iMac in this event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X