Apple का स्पेशल इवेंट 31 अक्टूबर को होगा आयोजित, इन प्रोडक्ट्स की होगी धमाकेदार एंट्री, यहां जानें
Apple Scary Fast Event: Apple ने अपने अपकमिंग इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने इस इवेंट को 'Scary Fast' नाम दिया है। यह एप्पल का एक स्पेशल इवेंट है। जिसका आयोजन 31 अक्टूबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे होगा। यह ऑनलाइन प्री-रिकॉर्डेड इवेटं होगा। जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही इसे Apple TV और सोशल मीडिया चैनल पर भी देखा जा सकता है। एप्पल के इस Apple Scary Fast में कंपनी अपने नए iMac और MacBook Pro लैपटॉप को लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाला है, इसकी डिटेल्स बताते हैं।
नए MacBook Pro लैपटॉप और iMac की हो सकती है एंट्री
Bloomberg की नई रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अपने इस स्पेशल इवेंट में 24 इंच स्क्रीन वाले iMac के नए वर्जन से पर्दा उठा सकता है। जिसमें M2/M3 चिप शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा इस स्पेशल इवेंट में क्यूपर्टिनो की कंपनी द्वारा 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन वाले MacBook Pro लैपटॉप को भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसे 3nm M3 Pro और M3 Max चिपसेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी नेक्स्ट-जेनरेशन एप्पल सिलिकॉन चिप में 16 CPU तक Cores और 40 GPU Cores तक दे सकती है। यह चिपसटे सेकेंड-जेनरेशन एप्पल सिलिकॉन के मुकाबले ज्यादा शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा। नए चिपसेट से लैस मैकबुक प्रो एप्पल के अब तक के सबसे पावरफुल लैपटॉप हो सकता है। आपको बता दें, एप्पल ने हाल ही में 15 इंच वाले नए MacBook Air को लॉन्च किया है। जिसे M2 चिप के साथ लाया गया था।

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप भी कंपनी ने इस स्पेशल इवेंट को देखना चाहत हैं, तो घर बैठे आप इसे Apple.com और Apple TV पर देख सकते हैं। जहां इस वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग होगा। इसके अलावा इस लॉन्च इवेंट को कुछ सोशल मीडिया चैनल पर भी आप देख सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








