Home
News

तो क्या इस वजह से बंद हुआ Apple iPhone 7 का यह मॉडल

By Neha

अगर आप ऐपल के iPhone 7 का 256जीबी वेरियंट खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। ऐपल ने आईफोन 8 की बिक्री बढ़ाने के लिए आईफोन 7 का 256जीबी वेरियंट बंद कर दिया है। अब सिर्फ 32जीबी वेरियंट और 128जीबी वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध है, जबकि कुछ समय पहले तक iPhone 7 256जीबी वेरियंट भी मौजूद था।

तो क्या इस वजह से बंद हुआ Apple iPhone 7 का यह मॉडल

mashable के रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल के ऑनलाइन स्टोर पर iPhone 7 केअब केवल दो ही वेरियंट सेल के लिए मौजूद हैं। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 8 और iPhone 8 Plus में 256जीबी मॉडल ऐपल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी नई जनरेशन के मोबाइल की बिक्री बढ़ाने के लिए पुराने मॉडल की बिक्री रोक रही है।

इंडिया में iPhone 8 के 64जीबी मॉडल की कीमत 64,000 रुपए और 256जीबी मॉडल की कीमत 77,000 रुपए है। वहीं iPhone 8 Plus भी दो वेरियंट में उपलब्ध है, जिसमें 64जीबी वेरियंट की कीमत 73,000 रुपए और 256जीबी वेरियंट की कीमत 86,000 रुपए है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आईफोन 7 के 256जीबी रेड वेरिएंट की कीमत 59,990 और सिल्वर वेरिएंट की कीमत 65,990 रुपए है।

इस साल लॉन्च किए गए iPhone 8 में पहले की तुलना में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन नई जनरेशन के आईफोन की तुलना में यूजर्स iPhone 7 के 256 वेरिएंट को खरीदना पसंद कर रहे थे। इसका एक कारण कीमत भी है।

फिलहाल ऐपल के इंडियन फैन को iPhone X का इंतजार है। iPhone X 3 नंबवर से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके 64जीबी मॉडल की कीमत 89,000 रुपए और 256जीबी मॉडल की कीमत 102,000 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple stopped selling iPhone 7 256GB to increase demand for iPhone 8. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X