Home
News

भारत में लॉन्च हुआ Apple Store ऐप, मिलेगा शॉपिंग का नया अनुभव

Apple ने भारत में अपना Apple Store ऐप लॉन्च किया है, जो पहले से अन्य देशों में उपलब्ध था। अब यह ऐप भारतीय यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

यह ऐप भारतीय ग्राहकों को एप्पल के उत्पादों और सेवाओं तक आसानी से पहुंच प्रदान करेगा। एप्पल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए भारत में और अधिक उपयोगकर्ताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाना है, और इसके लिए यह ऐप एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत में लॉन्च हुआ Apple Store ऐप, मिलेगा शॉपिंग का नया अनुभव

Apple ने भारत में Apple Store ऐप लॉन्च किया है, जिससे भारतीय ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स की खरीदारी, पर्सनल सहायता और बेहतरीन एक्सपीरियंस का नया तरीका मिलेगा।

Apple के रिटेल ऑनलाइन प्रमुख Karen Rasmussen ने कहा कि इस ऐप के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों के साथ संबंध और भी मजबूत करेगी और भारत में अधिक यूजर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाएगी।

Apple Store App में भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए कई कस्टमाइजेशन की सुविधाएं हैं। इसमें प्रोडक्ट्स टैब है, जहां यूजर्स Apple के उपकरण और एक्सेसरीज की पूरी रेंज देख सकते हैं, ट्रेड-इन प्रोग्राम और फाइनेंसिंग ऑप्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

'For You' टैब पर्सनलाइज्ड सिफारिशें और सेव किए गए आइटम्स के लिए क्विक एक्सेस प्रदान करता है। इसके अलावा 'Go Further' टैब भी मौजूद है, जो यूजर्स को और अधिक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराता है। आप Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते है। अगर आपके फोन में ऐप पहले से है, तो उसे अपडेट कर लें।

यह एप भारत में एप्पल की कस्टमाइजेशन सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं अपने AirPods, iPads और Apple Pencils पर नाम इनिशियल्स या इमोजी एंग्रेव कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहक Macs को अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं और अपनी Apple Watch ऑर्डर को पर्सनलाइज भी कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Store App Launches in India, Now Available on the App Store
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X