Home
News

Apple Store Noida: नोएडा में खुलेगा एप्पल का 5वां स्टोर, अगले साल मुंबई में भी होगा कुछ बड़ा

Apple Store Noida: टेक दिग्गज एप्पल भारत में अपनी ऑफलाइन रिटेल उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 11 दिसंबर को नोएडा में अपना नया स्टोर खोलने जा रही है। यह भारत में एप्पल का पांचवां और इस साल (2025) खुलने वाला तीसरा स्टोर होगा।

इसके साथ ही कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपनी आक्रामक विस्तार रणनीति के तहत अगले साल मुंबई में अपना दूसरा स्टोर भी खोलेगी।

Apple Store Noida: नोएडा में खुलेगा एप्पल का 5वां स्टोर

नोएडा में खुलेगा पाँचवा स्टोर

नोएडा स्टोर लॉन्च और कंपनी का विजन एप्पल की रिटेल और पीपल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डिएड्र ओ'ब्रायन ने कहा, हम भारत में अपने ग्राहकों से प्यार करते हैं और एप्पल रिटेल के लिए यह वास्तव में एक ऐतिहासिक वर्ष है। हम इस साल अपना तीसरा और कुल मिलाकर पांचवां स्टोर एप्पल नोएडा खोलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल एप्पल हेब्बल (बेंगलुरु) और एप्पल कोरेगांव पार्क (पुणे) के खुलने के बाद नोएडा का स्टोर ग्राहकों को एप्पल के एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।

भारत में iPhone 17 की मैन्यूफैक्चरिंग

मनीकंट्रोल के मुताबिक, स्टोर लॉन्च के अलावा एप्पल ने मैन्युफैक्चरिंग में भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। ओ'ब्रायन ने जानकारी दी कि पहली बार सभी iPhone 17 मॉडल और 'Air' की मैन्यूफैक्चरिंग भारत में ही की जा रही है, जो देश के साथ कंपनी के गहरे होते संबंधों को दर्शाता है।

एप्पल की भारत में स्थिति

टॉप 5 में शामिल: काउंटरपॉइंट डेटा के अनुसार, वॉल्यूम के हिसाब से एप्पल अब भारत के शीर्ष पांच स्मार्टफोन ब्रांडों में शामिल हो गया है।

अगला पड़ाव मुंबई: कंपनी अगले साल मुंबई में एक और स्टोर खोलने की योजना बना रही है।

जबरदस्त कमाई: वित्त वर्ष 2025 में एप्पल का भारत में राजस्व 18.26% बढ़कर 79,378 करोड़ रुपये हो गया है।

सर्विस पोर्टफोलियो: हाल ही में कंपनी ने भारत में चोरी और नुकसान के कवरेज के साथ 'AppleCare+' सर्विस भी शुरू की है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एप्पल का अगला विकास चरण टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ती मांग से आएगा। iPhone के साथ-साथ MacBooks, iPads और AirPods की बिक्री भी कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार दे रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X