Home
News

दिल्ली साकेत में खोला गया Apple स्टोर, इससे पहले मुंबई में खोला गया था पहला स्टोर

दिल्ली साकेत में खोला गया Apple स्टोर, महिला कर्मचारियों की हुई तैनाती

दिल्ली में Apple ने आखिरकार अपना खुद का एप्पल स्टोर खोल दिया है। एप्पल साकेत स्टोर को कंपनी के सीईओ टिम कुक ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खोला। इससे पहले Apple BKC मुंबई में भारत का पहला Apple Store खोला गया था। यह दूसरा स्टोर है जिसे दिल्ली साकेत में सेलेक्टसिटी वॉक मॉल की पहली मंजिल पर खोला गया है।

बता दें कि स्टोर के साथ-साथ Apple CEO की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग स्टोर के बाहर लाइन में लगे दिखाई दिए। आधिकारिक एप्पल स्टोर का उद्देश्य ग्राहकों के खरीदारी के अनुभव को बढ़ाना है और साथ ही ऑफलाइन खुदरा बाजार में कंपनी की उपस्थिति को बढ़ाना है।

स्टोर में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी

हालाँकि, दिल्ली का स्टोर मुंबई के स्टोर से बहुत छोटा है। यह अभी भी सभी Apple उत्पादों, अनुभवों को प्रदर्शित करेगा और Apple BKC की तरह यह भी सर्विस को पेशकश करेगा। एप्पल साकेत स्टोर में भारत के 18 अलग-अलग राज्यों के 70 सदस्यीय कर्मचारियों को रखा गया हैं और वे विजिटर की सहायता के लिए सामूहिक रूप से लगभग 15 भाषाएं बोल सकते हैं। इनमें ज्यादा तर महिला कर्मचारी हैं।

रिटेल एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिएड्रे ओ'ब्रायन ने कहा, "हमारी अविश्वसनीय टीम के सदस्य स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने के नए तरीके खोजने में मदद करने और हमारे अद्भुत उत्पादों और सर्विस के जरिए से अपनी क्रिएटिविटी को उजागर करने के लिए तत्पर हैं"।

दिल्ली साकेत में खोला गया Apple स्टोर, महिला कर्मचारियों की हुई तैनाती

Apple साकेत स्टोर से हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए?

Apple साकेत स्टोर आने वाले विजिटर को आच्छा अनुभव प्रदान करेगा। स्टोर में कंपनी के कई प्रोडक्टो और सामानों को प्रदर्शित करने वाली सफेद करल की मेजों के साथ एक विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किया गया घुमावदार स्टोरफ्रंट है। iPhones, MacBook, Apple एक्सेसरीज़, Apple Music, Apple आर्केड और Apple TV के लिए सपोर्ट सेक्शन भी दिया गया हैं।

इसके अलावा, एप्पल साकेत में एक जीनियस बार है जहां ग्राहक स्टोर के कर्मचारियों से सलाह और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एक पिकअप जोन भी है। इसलिए, खरीदार किसी भी Apple प्रोडक्ट को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और उन्हें इस सेक्शन से चुन सकते हैं।

काउंटरपॉइंट डेटा के मुताबिक, भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple का दबदबा है, भारत में बिकने वाले 30,000 रुपये से ज्यादा के स्मार्टफोन में से 65% iPhones हैं। हालांकि, कुछ प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में देश में इसकी कुल मार्केट हिस्सेदारी अभी भी छोटी है। इन दो स्टोरों के खुलने से Apple को भारतीय मार्केट में और ज्यादा प्रवेश करने की अनुमति मिलनी चाहिए। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि कंपनी अगले कुछ सालों में भारत में और स्टोर खोलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Apple Saket store was opened by the company's CEO Tim Cook at around 10 am on Thursday. Earlier, India's first Apple Store was opened in Apple BKC Mumbai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X