बड़ी तैयारी में Apple! मैकबुक एयर M4 की जल्द हो सकती है एंट्री; मिलेंगे पावरफुल फीचर्स
iPhone 16e को लॉन्च करने के बाद एपल ने अब एक और बड़े प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस बार कंपनी आईफोन नहीं, बल्कि नया मैकबुक मॉडल लेकर आ रही है। जिसमें मैकबुक एयर M4 और iPad एयर M3 के लॉन्च की चर्चा जोरों पर है।
एपल के सीईओ टिम कुक ने X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे इसका संकेत मिलता है। इसमें एक वीडियो मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें 'There's something in the Air' लिखा हुआ है।

कैप्शन के साथ इस टीजर ने नेक्स्ट जेनरेशन के मैकबुक एयर और iPad एयर के जल्द लॉन्च की अटकलों को हवा दे दी है। इनके बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल भी सामने आ चुकी है, जिसके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।
मैकबुक एयर M4 एक्सपेक्टेड फीचर्स और अपग्रेड
एपल का मैकबुक एयर M4 अपने पिछले मॉडलों की स्लीक और आकर्षक डिजाइन को बरकरार रखेगा, लेकिन इसमें इंटरनली बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। नया M4 चिप परफॉर्मेंस को भी काफी बेहतर कर देगा।
- 13 इंच और 15 इंच के वेरिएंट, हल्के और अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ।
- M4 चिप से बेहतर स्पीड, पावर एफिशिएंसी और मल्टीटास्किंग।
- दो बाहरी डिस्प्ले के लिए सपोर्ट।
- बेस मॉडल में 16GB रैम (पहले 8GB), और 32GB रैम का ऑप्शन।
- लंबी बैटरी लाइफ और एक्सपेक्टेड मिनी-LED डिस्प्ले अपग्रेड।
ये अपग्रेड मैकबुक एयर M4 को एपल के अब तक के सबसे शक्तिशाली अल्ट्रापोर्टेबल लैपटॉप में से एक बना सकते हैं।
iPad एयर M3 में क्या है नया?
मैकबुक एयर के साथ-साथ, एपल के मशहूर मिड-रेंज टैबलेट iPad एयर M3 को भी लॉन्च करने की अफवाह है। M3 चिप से बेहतर सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है, वो भी किफायती कीमत पर।
एक्सपेक्टेड फीचर्स
- 11 इंच और 13 इंच मॉडल, डिस्प्ले ऑप्शन
- M3 चिप से बढ़ी प्रोसेसिंग पावर और ग्राफिक्स
- संभावित ProMotion टेक्नोलॉजी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देगी
- Wi-Fi 7 सपोर्ट से फास्ट कनेक्टिविटी
- नया मैजिक कीबोर्ड
इन अपग्रेड्स के साथ iPad एयर M3 उन यूजर्स के लिए पसंदीदा डिवाइस बन सकता है। पिछले मॉडल्स की तुलना में इनकी कीमतें भी महंगी होंगी।


Click it and Unblock the Notifications








